एक्सप्लोरर

Ajmer News: प्रशासन ने मंदिर की दीवार तोड़ी तो उग्र हुआ गुर्जर समाज, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Rajasthan: अजमेर में मंदिर की दीवार तोड़े जाने पर बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने नाराजगी जताई. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर कितनी बार जन आस्था पर हमला होगा?

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) शहर में एक धार्मिक स्थल की चारदीवारी तोड़ने पर बड़ा बवाल हो गया है. यहां प्रशासन ने क्रिश्चियनगंज इलाके में बने एक मॉल के निकट देवनारायण मंदिर (Devnarayan Temple) की दीवार देर रात तोड़ दी. धर्मस्थल की दीवार तोड़ने के बाद गुर्जर समाज (Gurjar Community) आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आया. समाज के लोग बड़ी संख्या में आक्रोश प्रदर्शन करने लगे. गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन (Protest) के दौरान सड़क पर जाम लगा दिया और एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया. देर रात शुरू हुआ प्रदर्शन का दौर दोपहर तक जारी रहा.

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से कई बार बात कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हो गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद जिला कलेक्टर अंशदीप (IAS Anshdeep) ने आश्वासन देकर मामला शांत करवाया. फिलहाल, प्रदर्शनकारी घटनास्थल पर धरना दे रहे हैं.

प्रशासन ने इस वजह से तोड़ी दीवार
प्रशासन को धार्मिक स्थल के चारों ओर दीवार ऊंची बनने से यातायात में तकनीकी रूप से साईट विजन या दृश्य बाधित होने की शिकायत मिली थी. सोमवार रात 8 बजे टीम ने रणनीति बनाई और रात के अंधेरे में साढ़े 10 बजे दीवार ध्वस्त कर दी. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालकों को दीवार के कारण विजन में परेशानी हो रही थी. आवागमन सुचारू रहे और कोई हादसा न हो इसलिए इस चारदीवारी को हटाया गया. दीवार तोड़ने से पहले प्रशासन ने मंदिर समिति को नोटिस देकर वार्ता के लिए भी बुलाया था.

एसएचओ का घेराव कर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने सिविल लाइन एसएचओ दलवीर सिंह व एक अन्य पुलिस अधिकारी के वाहन का घेराव कर लिया. गुस्साए लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. यूचना मिलने पर एडिशनल एसपी विकास सांगवान, एसडीएम महावीर शर्मा व अन्य अधिकारी भी समझाइश के लिए मौके पर पहुंचे. वहीं अजमेर में मंदिर की दीवार तोड़े जाने पर बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने नाराजगी जताई. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर कितनी बार जन आस्था पर हमला होगा? कितनी बार हिंदूओं के मंदिरों को तोड़ा जाएगा? पूनिया ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ये युग न बाबर का है न औरंगजेब का है, यदि तुरंत भगवान देवनारायण के मंदिर को पहुंची क्षति का समाधान न हुआ तो सरकार को बहुत भारी पड़ेगा.

लंबे संघर्ष के बाद इन मांगों पर बनी सहमति
सोमवार रात से शुरू हुए प्रदर्शन के बाद मंगलवार को कलेक्टर अंशदीप और गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल के बीच बात हुई. गुर्जर समाज ने प्रशासन के सामने तीन मांगें रखी. पहली मांग थी कि मंदिर की तोड़ी गई दीवार को वापस बनवाया जाए. दूसरी मांग थी कि जिस अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है उसकी कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए. तीसरी मांग थी कि देर रात समाज की बेटी के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए. प्रशासन ने समाज की तीनों मांग स्वीकार की. हालांकि, सहमति के बाद भी समाज का धरना जारी है. उनका कहना है कि जब तक जिला प्रशासन मंदिर की तोड़ी गई दीवार का कार्य शुरू नहीं करेगा, तब तक धरना जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें

Bharatpur: सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर महिलाओं का सम्मान, मेयर बोले- असाधारण था उनका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget