एक्सप्लोरर

Kota News: टीचर पर कार्रवाई करने के एवज में मांगी 50 हजार की रिश्वत, अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Rajasthan: आरोपी के खिलाफ बोरखेड़ा कोटा निवासी शंभूदत्त मेघवाल ने 11 जनवरी को एसीबी कोटा को परिवाद सौंपा था. इस परिवाद का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की गई.

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट कोटा में कार्रवाई की है. एसीबी ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, शहर निवासी प्रवीण सक्सेना को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. सक्सेना ने घूस की यह राशि एक निलंबित शिक्षिका के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने की एवज में मांगी थी. 

आरोपी के खिलाफ बोरखेड़ा कोटा निवासी शंभूदत्त मेघवाल ने 11 जनवरी को एसीबी कोटा को परिवाद सौंपा था. इस परिवाद का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की गई. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज) के निर्देशन में तथा कोटा एसीबी एसपी आलोक श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई.

75 हजार मांगे 60 हजार में सौदा तय हुआ
एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा इकाई के उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिक्षिका संजू मेघवाल को लेकर की गई शिकायत की जांच आरोपी प्रवीण सक्सेना के पास लंबित थी. 16 सीसी की शिकायत पर कार्रवाई करने की एवज में आरोपी ने 75 हजार रुपए की मांग की थी. इस पर 60 हजार रुपए में मामला तय हुआ. सत्यापन के दौरान आरोपी ने राशि लेने से इंकार कर दिया. उसने कहा कि काम पूरा होने के बाद एक साथ राशि लेगा. जांच कार्य पूरा होने पर आरोपी की ओर से परिवादी को घूस की राशि देने के लिए बार-बार फोन किए जा रहे थे. इस पर सोमवार का दिन तय किया गया. परिवादी ने जैसे ही आरोपी को 50 हजार की रिश्वत की राशि दी तो एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के साथ आवास पर तलाशी ली
आरोपी का शहर में नगर सेठ का बाग के पीछे आवास है. एसीबी द्वारा इस आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है. एसीबी की कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. एसीबी महानिरीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. एसीबी की ओर से मामले में लंबित पत्रावली की भी जांच की जा रही है. ऐसे में मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा. धर्मवीर सिंह, उपाधीक्षक एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा इकाई ने कहा कि परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई करने की एवज में आरोपी डीईईओ कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थी. सत्यापन के बाद आरोपी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime News: कांस्टेबल को हुआ एसएचओ से प्यार, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget