एक्सप्लोरर

Sammed Shikharji: उदयपुर से सम्मेद शिखर के लिए रवाना हुए 1500 श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों से गूंजा स्टेशन

हाल ही में जैन समुदाय द्वारा सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का जमकर विरोध किया था, जिसके बाद सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना पड़ा था. सम्मेद शिखर जैन समुदाय का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है.

Udaipur News: पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर हाल ही में सुर्खियों में रहे जैन धर्म के सबसे बड़े धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर के दर्शन के लिए उदयपुर से 1500 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को ट्रेन से रवाना हुआ. श्रद्धालुओं से भरी इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.  इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि हम सभी पहली बार एक साथ एक ही जगह दर्शन करने के लिए जा रहे हैं. 

श्रद्धालुओं को विदा करने सैकड़ों लोग पहुंचे स्टेशन

उदयपुर से शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए 1500 तीर्थ यात्री रेल से रवाना हुए. इन तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए उदयपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में शहरवासी आये. सभी ने रेलवे स्टेशन पर जयकारे लगाए. यह स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी को झारखंड से वापस होगी और उदयपुर पहुंचेगी. दरअसल सम्मेद शिखर जी में 28 जनवरी को आचार्य गुरुवर प्रसन्न सागर महाराज की तप साधना का पारणा होगा. इस कार्यक्रम के लिए देशभर के धर्मावलम्बी शिखर जी जा रहे हैं. इसी क्रम में उदयपुर से यह ट्रेन रवाना हुई. रेलवे स्टेशन पर पूरा माहौल धर्ममयी हो गया, हर कोई यात्रियों को शुभकामनाएं दे रहा था. 

सभी यात्रियों के लिए निशुल्क व्यवस्था

इस यात्रा का आयोजन सुशीला और बसन्ती वेलावत परिवार की तरफ से किया गया है. इसमें सभी 1500 यात्रियों की स्पेशल ट्रेन बुक की गई. ट्रेन की यात्रा के साथ वहां रहना और खाना भी इन्ही की तरफ से रहेगा. स्पेशल ट्रेन की रवानगी से एक दिन पहले से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें मेंहदी, भजन और धार्मिक गीतों पर यात्रियों ने नृत्य किये. सुबह वेलावत परिवार के निवास स्थान से गाजे-बाजे के साथ सभी निकले. वहीं सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की बात पर यात्रियों ने  कहा कि यह पूरा राजनीतिक षडयंत्र था. वहां आदिवासी और जैन दोनों प्रेम से रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'आपकी बेटी मेरे चंगुल में है, मैं कुछ भी कर सकता हूं...', घरवालों से किडनैपर ने मांगे इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget