एक्सप्लोरर

Jodhpur Violence: जोधपुर हिंसा के मामले में अब तक 97 लोगों की गिरफ्तारी, 10 थाना क्षेत्रों में जारी है कर्फ्यू

जोधपुर में कल की हिंसा के बाद अभी भी कर्फ्यू जारी है.इस बीच जोधपुर पुलिस उन लोगों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जिन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है.

Curfew in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में कल की हिंसा के बाद अभी भी कर्फ्यू जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उपद्रव कराने वालों में बीजेपी से जुड़े कई लोग नामजद हैं.

इस बीच जोधपुर पुलिस उन लोगों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जिन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है. जोधपुर में हिंसा के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है. पुलिस ने हिंसा भड़काने के मामले में 97 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दो दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल
जोधपुर के कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा, ''कर्फ्यू क्षेत्र में दो दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे. कर्फ्यू क्षेत्र में कोई स्कूल है और अगर बोर्ड के एग्जाम है तो वो सेंटर चालू रहेगा. छात्रों को कर्फ्यू में एडमिट कार्ड पास के रूप में काम करेगा. जो अतिआवश्यक सेवाएं हैं वो चालू रहेंगी, वो अपना आई कार्ड दिखाएं.'' इस बीच, जोधपुर के सुनार मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे की कुछ और सीसीटीवी तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें दंगाई साफ नज़र आ रहे है.

सीएम ने कहा- हमने दंगा फैलने से रोक दिया
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो इस बात पर अपनी पीठ थपथपाई कि हमने दंगा फैलने से रोक दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने दंगा फैलने से रोक दिया. घटना जरूर हुई है लेकिन कोई दंगा नहीं हुआ कोई मौत नहीं हुई. बीजेपी के कई नामजद है दंगे में जो अभी फरार हैं. दंगा करने वालों की संपत्ति कुर्क कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ‘‘हिन्दू-मुस्लिम दंगे भड़काना उनका काम है. आप कब तक ध्रुवीकरण के नाम पर राजनीति कर सकते हैं? यह देश सभी धर्मों का है, सभी जातियों का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार को भी यह समझना होगा.’’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिन में लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

जोधपुर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घुमरिया ने बताया, ‘‘कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा है. हालात पर नजर रखने के लिए आला अफसरों के साथ लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.’’ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपद्रव की घटनाओं के संबंध में 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के ASI को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, मांगे थे 50 हजार रुपये

Akshaya Tritiya: साल में एक बार अक्षय तृतीया के दिन ही होते हैं ठाकुरजी के ये खास दर्शन, भक्तों को मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget