एक्सप्लोरर

Bundi News: बूंदी में कोबरा सांप के डसने से 2 बच्चो की मौत, एसपी के बंगले से निकालने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

कोबरा सांप का रेस्क्यू करने वाले युधिस्टर मीणा ने बताया कि सांप लगभग 5 फीट लंबा था और काफी गुस्से में था जिसे कुछ देर की मशक्कत के बाद पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में बाढ़ बारिश के बाद सांपों का आतंक देखने को मिल रहा है. मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी देखी जा रही है. ऐसे में कई प्रजाति के सांप बाहर निकलने लगे हैं. यहां बूंदी अस्पताल व एसपी के बंगले में कोबरा सांप का आतंक देखने को मिला. हालांकि समय रहते इन कोबरा सांपों का रेस्क्यू कर लिया गया. वहीं जिले जमीतपुरा गांव में सर्पदंश से भाई बहन की मौत हो गई, दोनों को कोबरा सांप में ही अपना शिकार. यहां यह भी बताते चले कि राजस्थान के हाड़ौती संभाग में सबसे ज्यादा सर्पदंश से लोगों की मौत के मामले भी सामने आते हैं. 

एसपी के बंगले में 5 फीट कोबरा सांप आने से पुलिसकर्मियो मे हड़कंप मच गया. जैसे ही कोबरा ने गुस्से में फन फैलाये तो वहां तैनात पुलिसकर्मियो के पसीने छूट गये. हालांकि पुलिसकर्मियों ने एसपी आवास के अंदर से एसपी के कमरे में घुसने का प्रयास कट रहे कोबरा को जैसे तैसे रोका. इस बीच पुलिस कर्मियों ने आवास में कोबरा सांप आने की सूचना एसपी जय यादव को दे दी. इसके अलावा एसपी आवास से सांप का रेस्क्यू करने के लिए सिविल डिफैंस के जवान को भी सूचना दी. सूचना के बाद मोके पर पहुचे सिविल डिफैंस जवान युधिष्ठर मीणा ने कोबरा का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया. 

कोबरा सांप का रेस्क्यू करने वाले युधिस्टर मीणा ने बताया कि सांप लगभग 5 फीट लंबा था और काफी गुस्से में था जिसे कुछ देर की मशक्कत के बाद पकड़ कर सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है. इससे पहले एसपी आवास पर तैनात गार्डन धनश्याम की नजर सबसे पहले कोबरा सांप पर पड़ी थी. उसने अन्य पुलिसकर्मियों को एसपी आवास में कोबरा घुसने की जानकारी दी. हालांकि कोबरा का रेस्क्यू होने के बाद एसपी आवास में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली.
 
अस्पताल में मची अफरा तफरी
जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 7 फिट लंबा ब्लैक कोबरा सांप मेडिकल वार्ड में घुस आया. मेडिकल वार्ड में खिड़की से सांप आने की खबर से समूचे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल कर दिया. गनीमत रही कि सांप जिस खिड़की से अंदर प्रवेश कर रहा था उसमें वह फस गया नहीं तो उसके ठीक पास वाले बेड पर भर्ती मरीज को काट सकता था. सांप आने की सूचना मेडिकल वार्ड प्रभारी ने पीएमओ को दी. पीएमओ ने सांप एक्सपर्ट को बुलाकर कोबरा सांप का रेस्क्यू करवाया. जब तक सांप मेडिकल वार्ड में रहा वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की जान सांसत में नजर आ रही थी. 

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश तनेजा ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल सांप एक्सपर्ट को फोन कर बुला लिया गया था और सफल रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है. उधर सांप का सफल रेस्क्यू करने वाले युधिस्टर मीणा ने बताया कि सांप करीब  7 फीट लंबा और ब्लैक कोबरा प्रजाति का था. सांप अस्पताल के वार्ड में आने से वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में डर का माहौल हो गया था. जिस समय साप खिड़की में फंसा हुआ था लोग घबराए हुए थे. मीणा ने तत्काल सांप को पकड़ लिया और जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया. 

सर्पदंश से सगे भाई- बहन की मौत 
बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के जमीतपुरा गांव में सर्पदंश से सगे बहन- भाई की मौत से गांव में कोहराम मच गया. तालेड़ा थाना पुलिस ने दोनों शवो का तालेड़ा हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए. तालेड़ा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:00 बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने पर दी थी. सूचना के बाद तालेड़ा हॉस्पिटल पहुंचकर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि बीती रात जमीतपुरा गांव में रहने वाले सूरजमल बैरवा के 13 वर्षीय पुत्र शिवचरण बैरवा और 18 वर्षीय पुत्री लाजवंती बैरवा की सर्प दंश से दर्दनाक मौत हो गई.

दोनों भाई बहन घर मे सो रहे थे. तभी अचानक खेत की ओर से आये काले सांप ने दोनो को डंस लिया. घर वालो को जब घटना की सूचना लगी तो दोनो भाई बहिन को तत्काल इलाज के लिए तालेड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. हॉस्पिटल में दोनो की स्थिति गम्भीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें कोटा के लिए रेफर कर दिया. कोटा में उपचार के दौरान शिवचरण और उसकी बड़ी बहन लाजवंती की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें

Sheikh Hasina Ajmer Visit: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अजमेर दरगाह में की जियारत, 9 घंटे तक जायरीन की एंट्री बंद

Sheikh Hasina In Ajmer: अजमेर शरीफ जियारत करने आज आएंगी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, दरगाह में सिर्फ इन्हें मिलेगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget