एक्सप्लोरर

Rajasthan New Districts: नए जिलों को स्थापित करने में लगेगा कितना वक्त? 10 हजार से ज्यादा कार्मिकों की पड़ेगी जरूरत

Rajasthan New Districts: जिला मुख्यालय बनाने से लेकर विभागों के कार्यालय बनाने में 2-3 साल का समय लगेगा. जिला मुख्यालय के लिए जमीन आवंटित की जाएगी. उसके बाद भवन​ निर्माण के लिए ठेका दिया जाएगा.

Rajasthan New Districts Formation: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 19 नए जिले और तीन नए संभाव बनाने का एलान करके बड़ा सियासी दांव चल दिया है, लेकिन आने वाली सरकार के लिए यह घोषणा सबसे बड़ी चुनौती बनेगी. इन जिलों और संभागों को स्थापित करने में नई सरकार को तीन से पांच साल का समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. 10 हजार से अधिक कार्मिकों की जरूरत भी पड़ेगी. 

क्षेत्रफल के लिहाज से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है. लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41 ​फीसदी हिस्सा है. दो दशक पहले राजस्थान में दौसा, राजसमंद और बांरा जिले बनाए गए थे. लंबे समय से नए जिले बनाने की मांग चल रही थी, लेकिन वसुंधरा सरकार ने इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही इस पर काम शुरू हो गया था. 

इसके लिए कमेटी बनाई गई. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को सीएम गहलोत ने 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने का एलान करके राजनीति दांव चल दिया है, लेकिन यह दांव आने वाली सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है. इन जिलों के पूरी तरह से स्थापित करने में सरकार को दो से तीन साल का समय लगेगा.

एक्सपर्ट के जरिए समझिए कब तक नए जिलों में शुरू होगा काम
जिलों को नोटिफाई करने में एक महीने का समय. भवन आवंटित करने, मानव संसाधन को लगाने में दो महीना. ऐसे में अस्थाई तौर पर कार्य शुरू करने में न्यूनतम तीन महीने का समय लगेगा. 

पूरी तरह स्थापित करने में लगेंगे तीन साल
जिला मुख्यालय बनाने से लेकर अन्य विभागों के कार्यालय बनाने में दो से तीन साल का समय लगेगा. जिला मुख्यालय के लिए जमीन आवंटित की जाएगी. उसके बाद भवन​ निर्माण के लिए ठेका दिया जाएगा, जिसके बाद कार्य शुरू होगा. इसे पूरा करने में दो से तीन साल लग जाते हैं.

एक जिले में 300 से 500  स्टाफ की पड़ेगी जरूरत
अजित सिंह, पूर्व अतिरक्ति मुख्य सचिव राजस्थान के मुताबिक, एक जिले में 35 से 40 विभाग होते हैं. एक विभाग में औसतन 12 ​कर्मचारी मान लिया जाए तो सभी विभागों के लिए लगभग 400 से 500 स्टाफ की जरूरत पड़ेगी. 19 जिलों के लिए लगभग 10 हजार ​कार्मिकों की जरूरत पड़ेगी. इनकी नियुक्ति करने में भी एक से दो साल का समय सामान्य तौर पर लग सकता है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan New Districts: CM अशोक गहलोत के एलान के बाद अब राजस्थान में कितने जिले होंगे? यहां जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget