एक्सप्लोरर

Rajasthan New CM: भजन लाल शर्मा को CM के लिए चुने जाने पर जोधपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Rajasthan CM Name: बीजेपी ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का सीएम नियुक्त किया है. जिसके बाद जोधपुर बीजेपी के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

Jodhpur News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे के 8 दिन बाद प्रदेश का अपना नया सीएम मिल गया है. बीजेपी के विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाया गया. पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन हुआ. उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा की. राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह चौंकाने वाला रहा है. बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान में स्वर्ण जाति को साधते हुए भजन लाल शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है.

भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेशभर में खुशियां मनाई गईं. पटाखे फोड़े गए तो मिठाइयां बांटी गई. इसी के साथ ही जोधपुर बीजेपी के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. नगर निगम महापौर वनिता सेठ ने बताया कि हमने सोचा ही नहीं था की एक आम कार्यकर्ता को पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी. यह हमारे लिए चौंकाने वाला नाम था हालांकि भजनलाल शर्मा संगठन मंत्री रहते हुए कई बार जोधपुर भी आए. नगर निगम चुनाव के दौरान उनकी ही रणनीति के चलते जोधपुर नगर निगम दक्षिण में बीजेपी का बोर्ड बन पाया था.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी तादाद में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए पटाखे फोड़े. भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनने के बाद जोधपुर के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि जोधपुर सहित प्रदेश में रुके हुए विकास कार्य को डबल रफ्तार मिलेगी एलिवेटेड रोड की भी सौगात जल्द मिलेगी.

पिछले लंबे समय से भजनलाल शर्मा संगठन मंत्री के तौर पर जोधपुर प्रवास पर कई बार रहे. इस दौरान आम कार्यकर्ताओ से सीधा संपर्क रहा था. उसी के चलते सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है कि हम राजस्थान के मुख्यमंत्री को जानते हैं और वह हमें भी जानते हैं. हम लोगों को बहुत खुशी है कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. जहां पार्टी में अनुशासन के साथ लोकतंत्र भी है. जमीनी कार्यकर्ताओ को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan New CM: राजस्थान को 33 साल के बाद मिला ब्राह्मण मुख्यमंत्री, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget