एक्सप्लोरर

Weather Update Today: राजस्थान में मौसम हुआ सुहाना, मध्य प्रदेश में भी बारिश ने गिराया तापमान, जानें अपने शहर का हाल

राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम भी सुहाना हो गया है. वहीं बारिश और ओलावृष्टी ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है.

Rajasthan-MP Weather: देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है. मार्च महीने के शुरूआती दिनों में ही शिद्दत की गर्मी से अब लोगों को राहत मिली है. राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशानी में डाल दिया था. लेकिन अब बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है जिससे लोगों को राहत मिली है. वहीं इसी बारिश के कारण किसानों को खेतों में काफी नुकसान झेलना पड़ा है.

राजस्थान में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टी ने पारा तेजी से गिराया है. मंगलवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है. 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा आज का मौसम
वहीं मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान ने मौसम का रुख बदला है. मंगलवार को राज्य का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने और धुंध भरी धूप खिली रहनी का पूर्वानुमान है. राज्य का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. राजधानी भोपाल में 19° सेल्सियस और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों जैसे इंदौर में 18° सेल्सियस, ग्वालियर में 17° सेल्सियस और उज्जैन में तापमान 19° सेल्सियस दर्ज किया गया है.

किसानों के लिए कहर बनकर बरसी बारिश
बता दें कि भारी वर्षा, आंधी, तूफान और ओलावृष्टी से जहां एक तरफ मौसम ने करवट ली है तो वहीं दूसरी तरफ यही बारिश किसानों के लिए आफत बनकर बरसी है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई बारिश की वजह से खेतों में लहलहाती फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टी के कारण खेत में खड़ी फसलें गिर गई हैं. गेहूं और चने की फसल खासी बर्बाद हुई है जिससे किसान सदमे में आ गए हैं. वहीं कई जगह बारिश के दौरान पशुओं के मरने की जानकारी भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री के दावे का कैलाश खैर ने किया समर्थन, बोले- 'अब भारतीय जाग रहे हैं और धीरे धीरे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget