एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री के दावे का कैलाश खैर ने किया समर्थन, बोले- 'अब भारतीय जाग रहे हैं और धीरे धीरे...'

पद्मश्री गायक कैलाश खैर ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है. उनके मुताबिक भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है लेकिन अब भारतीय जग रहे हैं.

Kailash Kher On Hindu Rashtra: इंदौर पहुंचे सुप्रसिद्ध पद्मश्री गायक कैलाश खैर (Kailash Kher) ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भारत को जल्द हिंदू राष्ट्र बनाने के दावे को समर्थन दिया है. कैलाश खेर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) तो पहले से ही है अब मनुष्य जाग रहा है. दरअसल सुप्रसिद्ध पद्मश्री गायक कैलाश खेर सोमवार को इंदौर पहुंचे थे जहां से अपने आयोजन के लिए राजस्थान भवानी मंडी गए लेकिन उससे पहले वह इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) से मिले.
 
गायक और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के बीच तकरीबन 1 घंटा तक चर्चा चली. बता दें कि कैलाश खेर अब जल्द ही पितृ पर्वत पर स्थापित भगवान हनुमान जी (Lord Hanuman) को लेकर भी नया गाना लिख रहे है. मीडिया से बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि नाटो-नाटो को सम्मानित किया गया है. जिससे देश के बाहर विदेशों में भी हमें विदेशी लोग सम्मान दे रहे हैं और यह सब हमारे संस्कारों का और हमारे महाकाल का भगवान का ही आशीर्वाद है. 
 
धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के दावे का समर्थन
वहीं बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जल्द हिंदू राष्ट्र बनाने के दावे के सवाल पर कैलाश खैर ने धीरेंद्र शास्त्री के दावे का समर्थन किया और कहा कि हिंदू राष्ट्र पहले से ही है. अगर देखो तो जो मन है वह तो भारत की ओर ही समर्पित है जो भारत का है वह सनातन का है. उन्होंने कहा कि सनातन पद्धति कहती ही है कि सब रहो प्रेम से रहो तो यह भावना अच्छी है और यह सार्थक हो रही है और धीरे धीरे मन परिवर्तित हो रहा है. कैलाश ने आगे कहा कि मनुष्यों की इस तरह की स्थिति पहले किसी दूसरी सत्ता के समय नहीं दिखाई देती थी जो अब देखने को मिल रही है. अब ईश्वर की कृपा से सभी के मन अब बदल रहे है. अब भगवान ने दिया है कि मनुष्य जगे और मनुष्य का जगना ही परमात्मा की दृष्टि होना है और अब भारतीय जग रहे हैं और भारतीयता का परिचय दे रहे हैं. 
 
धीरेंद्र शास्त्री के साथ कई नेता और हिन्दू धर्म गुरु
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों में कहते आ रहे है कि वह किसी से भी हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग नहीं कर रहे हैं वो सिर्फ समर्थन मांग रहे हैं. वहीं कई नेता और हिन्दू धर्म गुरु भी धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने के समर्थन की बात कह चुके है. उसी लिस्ट में अब पद्म श्री गायक कैलाश खैर का नाम भी जुड़ गया है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget