एक्सप्लोरर

Rajasthan Monsoon: राजस्थान के मालपुरा में सबसे ज्यादा 176 मिलीमीटर बारिश, अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Jaipur Monsoon: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों के कहीं-कहीं अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया.

Jaipur Rain: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मालपुरा में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान टोंक के मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बांसवाड़ा के साजनगढ़ में 116 मिलीमीटर, तिजारा में 107 मिलीमीटर, दानपुर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई.

इसने बताया कि बूंदी के नैनवां में 102 मिलीमीटर, थानागाजी में 97 मिलीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 90 मिलीमीटर, टपूकड़ा में 88 मिलीमीटर, जयपुर के फागी में 82 मिलीमीटर, करौली में 75 मिलीमीटर, रामगढ़ में 75 मिलीमीटर, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 68 मिलीमीटर और दौसा के बसवा में 65 मिमी बारिश हुई.

राज्य के अनेक हिस्सों में इस दौरान मध्यम से अति भारी बारिश हुई.

इसके अनुसार आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है ,तथा सतह से 5.4 किलोमीटर तक विस्तृत है. मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है. केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय रहने के आसार है जिसके चलते जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. टोंक और आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है.

छह जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम केंद्र ने कहा, इसके बाद नौ-10 जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं और जोधपुर संभाग के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़े : करंट के झटके देकर मार डाला? विश्व कप T20 में भारत की जीत की खुशी में आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रेमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget