एक्सप्लोरर

करंट के झटके देकर मार डाला? विश्व कप T20 में भारत की जीत की खुशी में आधी रात को मिलने पहुंचा था प्रेमी

Jodhpur Murder Case: जोधपुर के केरू मर्डर केस का खुलासा हो गया है. प्रेमिका से मिलने प्रेमी आधी रात को पहुंचा जिसकी सजा प्रेमी को जान देकर चुकानी पड़ी.

Jodhpur Murder Case: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के राजीव गांधी पुलिस थाना क्षेत्र के केरू में पिछले सप्ताह शनिवार की रात एक 15 साल के नाबालिक लड़के की हत्या का मामला सामने आया था अब इस हत्याकांड के मामले का पूरा खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक और उसके पिता को गिरफ्तार किया है. हत्या के आरोपियों का कहना है कि लड़का उनके परिवार की लड़की से चोरी छुपे मिलने आया था .

इस दौरान जब वह भागने लगा तो खेत के नजदीक गिर गया वहां पर पिता और पुत्र पहुंचे और लड़के को करंट लगाकर मार दिया उसके बाद शव को बोरे में भरकर हाईवे पर फेंक दिया. इस हत्याकांड के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीण व समाज के लोग धरने पर बैठ गए थे.

करंट के झटके देकर मौत के घाट उतारा

जोधपुर के केरू ग्रामीण क्षेत्र में एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं में प्यार हो गया और एक दूसरे से मिलने लगे. उसी बीच एक दिन देशभर में विश्व कप T20 के फाइनल मैच में भारत ने जीत हासिल की थी और लोग जश्न मना रहे थे.

उसी दौरान चेतन अपनी क्लासमेट से मिलने आधी रात को उसके घर पहुंचा. वो दोनो छत पर मिल रहे थे कि घर में लड़की के पिता व दादा नींद से जाग गए. चेतन को पड़कर चेतन के साथ मारपीट कर उसे करंट के झटके देकर मौत के घाट उतार दिया. वही लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह छत से कूद गई थी. इसके कारण अभी एम्स अस्पताल में भर्ती है. वो अभी कोमा में हैं.

 निकला था जीत का जश्न मनाने 

एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:00 बजे नाबालिक चेतन अपने घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था कि भारत की जीत का जश्न मनाने और पटाखे फोड़ने जा रहा है. लेकिन वापस वह घर नहीं लौटा इस बीच उसका शव हाईवे के नजदीक मिला.

जांच में सामने आया कि केरू हाईवे के नजदीक बस स्टैंड के पास ही रहने वाले अशोक माली का इस मामले में दखल है. पुलिस ने जांच के बाद खुलासा करते हुए बताया कि चेतन को करंट के झटके देकर अशोक और उसके पिता ओमाराम ने मार दिया था. दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि चेतन नवी कक्षा में पढ़ता था. वह नजदीकी रहने वाली अपनी क्लासमेंट लड़की से मिलने के लिए देर रात करीब 12:00 चला गया था. इस बीच लड़की के परिवार को पता चला तो चेतन भागने लगा खेत की सुरक्षा में लगाई गई झटका मशीन के करंट के संपर्क में आ गया. उधर लड़की के पिता अशोक माली और दादा ओमाराम माली वहां आ गए. उन्होंने झटका मशीन से करंट दे देकर चेतन की हत्या कर दी उसके बाद लाश को एक बोरे में डालकर हाईवे पर फेंक दिया.

ये भी पढ़े : Rajasthan Crime: चचेरे भाई ने की थी बुजुर्ग महिला और 2 मासूमों की हत्या, जोधपुर पुलिस का 24 घंटे के भीतर खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget