एक्सप्लोरर

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में कब खत्म होगा मानसून का इंतजार? भीषण गर्मी के बीच IMD ने दिया ये अपेडट

Rajasthan Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से 20 जून तक पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की संभावना है.

Rajasthan Monsoon 2024 Update: राजस्थान में अभी भी कई जिलों में 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. वहीं प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की आंधी के साथ हल्की बारिश राहत दे रही है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 20 जून तक अभी इस हल्की-फुल्की राहत से ही संतोष करना होगा. उसके बाद प्री मानसून की बारिश तेज हो सकती है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि राजस्थान में मानसून कब आएगा और कब इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी? 

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून अरब सागर से चलकर महाराष्ट्र होते हुए गुजरात की सीमा में प्रवेश कर चुका है. सामान्य तौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून तक प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में अभी बंगाल की खाड़ी में कोई सिग्निफिकेंट सिस्टम नहीं बन रहा है. उम्मीद है कि 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनेगा जो यहां से आने वाले मानसून को रफ्तार देगा. इसके बाद मानसून बिहार, ओड़िशा, यूपी और एमपी में पहुंचेगा फिर राजस्थान में मानसून दस्तक देगा. 

गंगानगर में 46.1 डिग्री पारा
गुरुवार को राज्य के कई जिलों में प्री मॉनसून का असर रहा. झुंझुनूं, दौसा, जयपुर सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान अलवर का 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकांश जिलों में दिन का तापमान अभी भी 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी कुछ दिनों तक कहीं-कहीं आंधी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से 20 जून तक पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. बता दें मानसून ने इस बार एक दिन पहले केरल में दस्तक दे दी थी. मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य डेट एक जून थी, जबकि वह 30 मई को केरल पहुंच गया. इस साल मौसमी कारक अलनीनो की परिस्थितियां कमजोर पड़ गईं और वर्तमान में अलनीनो न्यूट्रल हो गया है, जिसके कारण मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Train Alert: कोटा से होकर जाने वाली कई ट्रेनें इस वजह से निरस्त रहेंगी, यात्रा से पहले जान लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget