एक्सप्लोरर

Train Alert: कोटा से होकर जाने वाली कई ट्रेनें इस वजह से निरस्त रहेंगी, यात्रा से पहले जान लें लिस्ट

Train Alert News: रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए मालखेड़ी स्टेशन पर 16 जून से 5 जुलाई तक प्री-नॉनइंटरलॉकिंग और 6 से 10 जुलाई तक नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है.

Kota News: जबलपुर और भोपाल मण्डल के मालखेड़ी, महादेवखेड़ी स्टेशनों के लाइन दोहरीकरण के लिए मालखेड़ी स्टेशन पर 16 जून से 5 जुलाई तक प्री-नॉनइंटरलॉकिंग और 6 जुलाई से 10 जुलाई तक नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है.

महादेवखेड़ी स्टेशन पर 05 जुलाई तक प्री-नॉनइंटरलॉकिंग, 6 जुलाई से 10 जुलाई तक नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. जिसके तहत यात्रियों को कई परेशानियां आएगी लेकिन विकास कार्य के चलते कार्य किया जाना आवश्यक है.

कई ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इस नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा होकर जाने वाली कई गाड़ियों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20, 27 जून, 04 एवं 11 जुलाई और गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17, 24 जून, 01 एवं 8 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 04-04 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-कोलकाता शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई और गाड़ी संख्या 20972 कोलकाता शालीमार-उदयपुर सिटी साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी.

 साप्ताहिक ट्रेनों पर भी रहेगा प्रभाव 
मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई और गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 19, 26, 03 एवं 10 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 04-04 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21, 28 एवं 05 जुलाई और गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 23, 30 एवं 07 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 जून एवं 04 जुलाई को और गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 27 जून एवं 04 जुलाई को और गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी.

ये भी रहेगी प्रभावित 
गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 एवं 08 जुलाई और गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02 एवं 09 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई और गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01 एवं 08 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल दिनांक 22 एवं 29 जून और गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा दिनांक 23 एवं 30 जून को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप निरस्त रहेगी. इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है. क्योंकि विकास के लिए कार्य किया जाना आवश्यक है.

इस संबंध में सर्व-संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,139 एवं आॅनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे, नहीं तो असुविधा हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे महाकाल की शरण में, बाबा से लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget