एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'सीएम जिद पर अड़े, मैं मुकाबला करूंगा, पीछे नहीं हटने वाला', OBC आरक्षण पर बोले MLA हरीश चौधरी

Rajasthan Government: ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को बायतु विधायक हरीश चौधरी ने एक बार फिर बयान दिया. उन्होंने इसके लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया.

OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को लेकर लगातार अशोक गहलोत पर हमला बोल रहे बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जैसे किसी को जिद हो गई है कि ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर नहीं करना है. अशोक गहलोत को उन्होंने इसके लिए प्रमुख जिम्मेदार बताया. उनका कहना कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वो पीछे हटने वाले नहीं है.

उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने के लिए वो सारे टूल अपनाउंगा जो करना होगा. विधायक चौधरी ने कहा कि उन सभी जिम्मेदार नेताओं और मंत्रियों से मिल रहा हूं जो इससे जुड़े है लेकिन मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिद कर लिया है. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी, नियम बदलाव के बाद किसी भी पूर्व सैनिक पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पिछले दिनों भी लगाया था आरोप

पिछले दिनों हरीश चौधरी ने अपने जयपुर निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि डेफर करने से कांग्रेस को फायदा नहीं होने वाला है. किसी प्रकार से इस आंदोलन की खिलाफत नहीं की है. उन्होंने यह भी बताया था कि किसी ने भी इनके मांग का विरोध नहीं किया. अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि डेफर करके विवाद खड़ा करवा दिया, इसके पीछे क्या मंशा है?
आंदोलन जारी रहेगा, नहीं रुकने वाला

बायतु विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि आंदोलन रुकने वाला नहीं है. बीते चार-पांच माह भूतपूर्व सैनिकों को ओबीसी समेत सभी आरक्षण श्रेणियों से रिजर्वेशन देने की बजाय अलग से कोटा निर्धारित करने की मांग जारी रहेगी. विधायक हरीश चौधरी बाड़मेर से लेकर जयपुर तक आंदोलन और युवाओं के साथ प्रदर्शन कर चुके हैं. उनका कहना है कि आगे भी जारी रहेगा, हटने वाला नहीं हूं.

किसे फायदा पहुंचा रहे सीएम

विधायक हरीश का कहना है कि ओबीसी वर्ग से ही आने वाले मुख्यमंत्री गहलोत को यह बताना चाहिए कि किसको फायदा पहुंचाना चाह रहे हैं. आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही ओबीसी के मुद्दे को बिना किसी कारण टाल दिया. इसका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जवाब देना चाहिए. विधायक ने कहा कि हम उन्हें इस मुद्दे पर छोड़ने वाले नहीं हैं. 

Udaipur News: सरकारी लग्जरी गाड़ी नहीं, बल्कि ऊंट पर सवार होकर निकले कलेक्टर ताराचंद मीणा, जानें क्या था खास मौका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget