एक्सप्लोरर

Rajasthan: साइकिल की ट्रेनिंग का झांसा देकर मासूम के साथ दरिदंगी, नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में नाबालिग लड़के पर रेप का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता की मां के मुताबिक नाबालिग बच्ची को साइकिल की ट्रेनिंग का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जालौर (Jalore) में इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आयी है. नाबालिग लड़के पर नाबालिग बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि साइकिल चलाने की ट्रेनिंग के बहाने आरोपी ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने 14 वर्षीय बच्ची को रात में घर के बाहर अकेली पाकर साइकिल सिखाने का झांसा दिया. झांसे में आयी बच्ची को आरोपी साइकिल पर बिठाकर झाड़ियों में ले गया. झाड़ियों में बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया.

घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची. मां के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनायी. बेटी की आपबीती सुनकर मां के पैरों तले की जमीन खिसक गयी. मां बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची. पुलिस ने मां की शिकायत पर नाबालिग बच्चे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया. बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्चा और पीड़िता एक ही कॉलोनी में रहते हैं. 

नाबालिग लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

सूचना मिलने पर महिला थाना अधिकारी सहित एएसपी रामेश्वर लाल, डीवाईएसपी गौतम जैन ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस उपाधीक्षक गौतम जैन ने घटना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कल रात सरकारी अस्पताल में महिला नाबालिग बच्ची के साथ पहुंची थी. मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का बयान दर्ज किया है. नाबालिग लड़के की तलाश जारी है. फिलहाल पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

(रिपोर्ट- हीरालाल भाटी)

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: 5 सालों में बनेगी 350 बिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था, भजनलाल सरकार ने किए करोड़ों के MoU साइन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget