एक्सप्लोरर

जिला रद्द मामले पर आया राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान, अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने निजी हितों के चलते और बगैर किसी मापदंड के अनेक नए जिले बना दिए थे.

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा बनाये गए 9 जिले और 3 संभाग को रद्द कर दिया है. वहीं मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले से बनाये गए डीग जिले को यथावत रखा है. जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि डीग भरतपुर से मात्र 35 किलोमीटर दूर है.

इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुरुवार को कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने निजी हितों के चलते और बगैर किसी मापदंड के अनेक नए जिले बना दिए थे जो अपने विधायकों की इच्छा के अनुसार बना दिए थे. प्रदेश की वित्तीय हालत कितनी ख़राब होगी उसके बारे में कांग्रेस सरकार ने ध्यान नहीं दिया था.  

इसलिए हमारी सरकार ने नौ जिलों और तीन संभागों को रद्द करने का काम किया है. जहां तक अशोक गहलोत ने डीग जिले पर सवाल किया है तो उनको धन्यवाद देना चाहिए था कि जो जिले रखे उनके लिए बधाई और जिलों पर विचार करना चाहिए यह बयान उनका होता तो ठीक लगता.

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री इसलिए परेशान हैं कि क्योंकि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सिरे से ख़ारिज कर दिया. 7 विधानसभा के उपचुनाव में 5 सीट पर भाजपा को समर्थन दिया है. जहां भाजपा की एक सीट हुआ करती थी वहां 5 सीट मिली है और कांग्रेस की 5 सीट थी उन्हें 1 सीट पर जीत मिली है. 

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर क्या कहा 

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर जब उनसे पूछा गया कि काफी समय से एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर तमाम प्रकार की बात सामने आ रही है. क्या एसआई भर्ती रद्द होगी या नहीं इसको लेकर प्रदेश में असमंजस बरकरार है. लेकिन गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने इस पर बातचीत करते हुए बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री न्यायोचित निर्णय लेंगे जो युवाओं के भविष्य के साथ सकारात्मक होगा. हमारी सरकार ने लाखों भर्ती निकालने के लिए फरमान जारी किया है. सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है.

ये भी पढ़ें-

नए साल पर राजस्थान के तीन मंदिरों में उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़, इस मंदिर में टूट गया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget