एक्सप्लोरर

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-35 की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 5 जवान सुरक्षित

MI-35 Helicopter: राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-35 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. तकनीकी खराबी आने के कारण हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई.

MI-35 Helicopter Emergency Landing: राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के एक खेत में वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-35 (MI-35 Helicopter) की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. तकनीकी खराबी आने के कारण हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सेना के 5 जवान सवार थे अचानक खेत में हेलीकॉप्टर उतरने से आसपास के लोग जमा हो गए. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर सूचना मिलते ही हनुमानगढ़ जिले की सदर,  सगरिया और सादुलपुर शहर के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

दरअसल सूरतगढ़ के एयरफोर्स स्टेशन से हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह उड़ान भरी थी. हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से पायलट ने गांव धोलीपाल और टिक्कर वाली के बीच स्थित खेत में इमरजेंसी लैंडिंग किया.

हेलीकॉप्टर क्रैश होकर खेत में गिरने की अफवाह भी उड़ी

भारतीय वायुसेना के Mi-35 की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना के जवानों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी. साथ ही हेलीकॉप्टर में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया. इस मौके पर आसपास के क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने मशक्कत कर लोगों को हेलीकॉप्टर से दूर किया. भारतीय वायुसेना के पायलट सहित पांचों जवान सुरक्षित हैं.

इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होकर खेत में गिरने की अफवाह भी उड़ी. जिस वजह से ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ कर देखने गये तो पता चला  हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई है.

MI-35 हेलिकॉप्टर रूस को कंपनी ने किया डिजाइन

यह दुश्मनों पर हमला करने के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन के काम भी आता है. कुछ साल पहले तक भारत के पास यह इकलौता अटैक हेलिकॉप्टर था. इसकी रफ्तार 335 किमी प्रति घंटा है. कुछ साल पहले तक यह दुनिया का सबसे तेज हेलिकॉप्टर माना जाता था. इस हेलिकॉप्टर में 3 क्रू मेंबर होते हैं और 2 कॉकपिट होते हैं. फ्रंट कॉकपिट हमले के लिए यूज किया जाता है. इस कॉकपिट में बैठने वाले पायलट को ऑपरेटर कहते हैं.

इसके पीछे एक और कॉकपिट होता है, जिसे रियर कॉकपिट कहते हैं. यहां से हेलिकॉप्टर की फ्लाइंग और अन्य ऑपरेशन कंट्रोल किए जाते हैं. इसके पीछे तीसरा क्रू इंजीनियर होता है. जो रियर कॉकपिट के पीछे खड़ा होकर हेलिकॉप्टर के तकनीकी पहलुओं पर नजर रखता है. हेलिकॉप्टर में एक कार्गो कंपार्टमेंट होता है जिसमें 8 लोग बैठ सकते हैं. हेलिकॉप्टर में मिसाइल हमले और राडार डिटेक्ट करने के लिए उपकरण लगे होते हैं. इसमें एक फ्रंट गन भी होती है, जो गोलियां बरसाती है.

Kota Bus Accident: टायर फटने की वजह से 35 यात्रियों से भरी चलती बस पलटी, इंदौर से आ रही थी कोटा

Kota News: कोटा में अब अपराधियों की खैर नहीं! निपटने के लिए पुलिस ने बनाया ये खास प्लान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget