एक्सप्लोरर

Kota Bus Accident: टायर फटने की वजह से 35 यात्रियों से भरी चलती बस पलटी, इंदौर से आ रही थी कोटा

Bus Accident: गनीमत रही कि दुर्घटना में बस सवार किसी यात्री की जान नहीं गई. बस में करीब 35 यात्री सफर कर रहे थे. हादसे की सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे और बचाव राहत शुरू किया.

Bus Accident in Kota: कोटा के रामगंजमंडी इलाके में नेशनल हाईवे 52 पर स्लीपर कोच बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे की मुख्य वजह टायर का फटना बताया जा रहा है. टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर बस पलट गई. बस के पलटते ही यात्री दहशत में आ गए. गनीमत रही कि दुर्घटना में बस सवार किसी यात्री की जान नहीं गई. बस में करीब 35 यात्री सफर कर रहे थे. हादसे की सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे और बचाव राहत शुरू किया. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मोडक अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दो यात्रियों को झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया. 

बस में 35 यात्री सवार थे, पटलते ही दहशत में आए

बताया जा रहा है कि बस इंदौर से कोटा आ रही थी. दुर्घटना के बाद हाईवे पर आपाधापी मच गई. बस से यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत हुई. मोडक थाना पुलिस ने बताया कि बस का टायर चलते समय फट गया था और गति ज्यादा होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई. बस का ड्राइवर काबू नहीं कर सका और डिवाइडर पर चढ़ कर बस पलट गई. पलटी खाने से बस के कांच टूट गए और सामान सड़क पर बिखर गया. यात्रियों में चीख पुकार मच गई. गनीमत रही कि किसी मुसाफिर की जान नहीं गई.

Jaipur News: रणथंभौर पिकनिक मनाने गए जयपुर के दो युवकों की कुंड में डूबने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

यात्रियों को दूसरी बस से कोटा की तरफ भेजा गया

ज्यादातर यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया. केवल दो-तीन यात्रियों को अधिक चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल यात्रियों के नाम धनराज और सावित्री हैं. दुर्घटना के बाद यात्रियों को दूसरी बस से कोटा की तरफ रवाना कर दिया गया. बस के ऊपर रखे कई बैग सड़क पर फैलने की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा. झालावाड़ से कोटा की आने वाली लेन पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हुआ. पुलिस ने दोनों तरफ से आ रहे ट्रैफिक को एक लेन पर डाइवर्ट किया. क्रेन के जरिए बस को साइड कर यातायात सुचारु किया गया. 

Kota News: कोटा में अब अपराधियों की खैर नहीं! निपटने के लिए पुलिस ने बनाया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget