एक्सप्लोरर

राजस्थान में मनोरोगियों के लिए तैयार हो रही है ये बड़ी योजना, जानें- पूरी डिटेल

Rajasthan News: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान में कदम उठाए जा रहे हैं. मानसिक रोगियों के उपचार और काउंसलिंग के लिए संसाधनों को बढ़ाया जाएगा.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं. पिछले दिनों मानसिक रोगियों को लेकर कई घटनाएं सामने आई थीं. इसके लिए राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मानसिक रोगियों के उपचार और काउंसलिंग के लिए संसाधनों की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही राजस्थान में मनोरोग चिकित्सा संस्थानों और प्रोफेशनल्स का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. इससे प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी में सुधार आएगा और सेवाओं का विस्तार भी हो सकेगा.

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि टेलीमानस हेल्पलाइन के माध्यम से सामने आने वाले मामलों में रोगी को त्वरित उपचार उपलब्ध करवाने के लिए रेफरल सिस्टम को मजबूत किया जाएगा. इस हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार होगा. पुलिस को भी इस हेल्पलाइन के संबंध में समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए. राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मनोरोग चिकित्सा संस्थानों और नशा मुक्ति केंद्रों के नियमानुसार संचालन के लिए एक एसओपी तैयार की जाएगी. 

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करेगी टीम
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला प्रशासन के एक प्रतिनिधि को शामिल कर एक टीम बनाई जाएगी, जो नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेगी. नियमों के विपरीत चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रेगुलेशन और मिनिमम स्टैण्डर्ड का बनेगा ड्राफ्ट
उन्होंने कहा कि नए मनोरोग चिकित्सा संस्थानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाया जाएगा, ताकि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहतर हो सके. मनोरोग चिकित्सा संस्थानों के लिए रेगुलेशन और मिनिमम स्टैण्डर्ड के ड्राफ्ट पर भी चर्चा की गई. प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि प्रदेश में आमजन को उनके नजदीकी स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में यथासंभव मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं.

ये भी पढ़ें: 'सचिन पायलट की फोटो कहां है?', राजस्थान कांग्रेस कमेटी की बैठक में डोटासरा से किसने पूछा ये सवाल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget