एक्सप्लोरर

अनुकंपा नियुक्ति के युवक ने ली 'अर्ध भू-समाधि', अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद मजबूरन उठाया ये कदम

Bharatpur News: राधेश्याम ने बताया कि उसके पिता CRPF में कांस्टेबल थे और उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. अब मैं अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा हूं, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हो रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) में एक 23 वर्षीय युवक ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने अर्ध भू-समाधि ले लिया. युवक के पिता सीआरपीएफ (CRPF) में थे, लेकिन ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद युवक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए सीआरपीएफ भर्ती भी देखी, मगर वह मेडिकल में अनफिट हो गया. 

इसके बाद सीआरपीएफ ने उसे अनुकंप नियुक्ति देने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश की थी, लेकिन मंत्रियों और अधिकारियों के ऑफिस का कई सालों तक चक्कर लगाने के बाद भी उसे नियुक्ति नहीं दी गई. दरअसल, कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव पेंगौर निवासी 23 वर्षीय युवक राधेश्याम के पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जिनकी ऑन ड्यूटी मौत हो गई. उस समय राधेश्याम की उम्र तीन साल थी. 

वहीं जब राधेश्याम की उम्र 18 साल हो गई तो उसने सीआरपीएफ में अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन राधेश्याम मेडिकल में अनफिट हो गया. इसके बाद  सीआरपीएफ की तरफ से  राधेश्याम को नौकरी देने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा गया था. इसके बाद कई सालों से युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है और नेताओं के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही.

तीन बार पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
राधेश्याम ने बताया कि उसके पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. अब मैं अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा हूं. अनुकंपा नियुक्ति के लिए मैं पहले भी तीन बार पानी की टंकी पर चढ़ा था, लेकिन मंत्रियों और अधिकारियों ने आश्वासन देकर मुझे नीचे उतार लिया. पहले कांग्रेस सरकार ने मेरी व्यथा नहीं सुनी और अब बीजेपी सरकार में भी सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए मुझे मजबूरन अर्ध भू-समाधि लेनी पड़ी है. बता दें युवक परिवार का इकलौता बेटा है.

यह भी पढे़ं: राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद डोटासरा 10 दिन की छुट्टी पर, खुद जानकारी देते हुए बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget