एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'देश की नारी अब घूंघट और...', 'टिफिन विद दीदी' कार्यक्रम में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Kota News: सांसद ओम बिरला इटावा में 'टिफिन विद दीदी' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य है कि हर दीदी लखपति बने. इसके लिए हम सभी जरूरी प्रयास करेंगे.

Om Birla In Tiffin With Didi Program: राजस्थान के कोटा (Kota) में इटावा और खातौली क्षेत्र में आयोजित 'टिफिन विद दीदी' कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बीतचीत की. इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि देश की नारी अब घूंघट और घर की चार दीवारी में ही कैद होकर नहीं रहेगी. वह आत्मनिर्भर बनेगी, उनके पास पक्का मकान, पेयजल, बिजली और गैस भी होगा. अमृत काल में दीदी ड्रोन और जहाज ही नहीं उड़ाएंगी, देश भी चलाएंगी. 

कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर दीदी लखपति बने. इसके लिए हम वह सभी प्रयास करेंगे, जो आवश्यक है. इटावा-खातौली क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और कृषि क्षेत्र में आज असीम संभावनाएं हैं. ऐसे में हम स्थानीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करेंगे.

दीदियां लाएंगी नई समृद्धि- बिरला
उन्होंने कहा कि 'महिलाओं में उद्यमिता के विकास के लिए उन्हें संसाधन से लेकर उत्पाद की मार्केटिंग तक में सहयोग किया जाएगा. हमारा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को सस्ती दर पर कच्चा माल मिले और उससे बने उत्पाद की पैकेजिंग और मार्केटिंग बड़ी कम्पनियां करें. इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और वे अपने परिवार की भी मदद कर पाएंगी.'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एक दिन इन दीदियों के बल पर क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आएगी. इन बहनों को अब नरेगा में खड्डे खोदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. जब वह सक्षम होंगी तो दो परिवारों का भला होगा. 

'पंचायत स्तर पर खोलेंगे प्रशिक्षण केंद्र'
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 'हमारा प्रयास होगा कि हर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाए. इसकी शुरूआत इटावा से होगी. भवन निर्माण के लिए जमीन मिल गई है. 20 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. पहले घर की ही जिम्मेदारियां संभालती थी, लेकिन मन में इच्छा थी कि स्वयं का व्यापार हो.'
 
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP नेता का बड़ा दावा, बताया किसे मिलेगी राजस्थान में सबसे बड़ी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget