एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: राजस्थान में आपके इलाके में लोकसभा चुनाव के लिए कब होंगे मतदान? यहां जानें सबकुछ

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग और काउंटिंग की तारीखों का ऐलान हो गया है. राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे और परिणाम 4 जून को जारी होंगे. 

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है और इसी के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. शनिवार 16 मार्च को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि राजस्थान में दो चरणों में मतदान होंगे. 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद 4 जून को नतीजों का ऐलान होगा. 

राजस्थान के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जिसमें 12 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. इनमें ये सीटें शामिल हैं-
- गंगानगर
- बीकानेर
- चूरू
- झुंझुनू
- सीकर
- जयपुर रूरल
- जयपुर
- अलवर
- भरतपुर
- करौली-धौलपुर
- दौसा
- नागौर

दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को इन 13 सीटों पर मतदान किया जाएगा-
- टोंक- सवाई माधोपुर
- अजमेर
- पाली
- जोधपुर 
- बाड़मेर
- जालौर
- उदयपुर
- बांसवाड़ा
- चित्तौड़गढ़
- राजसमंद
- भीलवाड़ा
- कोटा
- झालावार- बारां

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर नेताओं की किस्मत का फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं, जहां प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. साल 2019 के आम चुनाव में मध्य प्रदेश में चार चरणों में वोटिंग हुई थी. उस समय लोकसभा चुनाव के लिए देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे और परिणाम 23 मई को घोषित हुए थे. 

चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेस में जानकारी दी कि देश भर में 97 करोड़ कुल वोटर्स हैं, जिनमें 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स होंगे. वहीं, पूरे देश में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं, जिन्हें 1.5 करोड़ स्टाफ संभालते हैं. 

जानकारी के लिए बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और सहयोगी दल रालोप ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 24 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते थे. वहीं, नागौर पर रालोप प्रमुख हनुमान बेनीवाल की जीत हुई थी, जिन्होंने बीजेपी को समर्थन दिया था. 

 

यह भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल को कांग्रेस ने दिया झटका, RLP के इस बड़े नेता ने थामा 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget