एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP की घटेंगी सीटें या कांग्रेस को होगा फायदा? देखें क्या कह रहे ये 5 बड़े एग्जिट पोल

Rajasthan Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चार जून को जारी होंगे. इससे पहले अलग-अलग न्यूज चैनलों के राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Poll Of Exit Polls: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले और दूसरे चरण में मतदान हुआ था. वहीं अब शनिवार (1 जून) को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग के बाद अलग-अलग न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किया है. लगभग सभी एग्जिट पोल में प्रदेश में एनडीए को जीत मिलती नजर आ रही है. कई पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को लगभग 23 सीटों पर जीत मिल सकती है.

एग्जिट पोल में किसे कितनी सीट

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 21-23 सीटें मिल सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन को 2-4 सीटों पर और अन्य 00-00 सीटें मिल सकती है.

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 16-19 सीटों पर कब्जा कर सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन 5-7 सीटों पर और अन्य 1-2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में एनडीए को 19 सीटें तो वहीं इंडिया गठबंधन को 5 सीटें मिल सकती है. इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है.

जी राजस्थान के अनुसार एनडीए प्रदेश में 15-19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन 6-8 तो अन्य 0 सीटे मिल सकती है.

न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए 18-23 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन 2-7 सीटों पर तो अन्य 0-0 सीटों पर दर्ज कर सकती है.

एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले अशोक गहलोत?
वहीं अलग-अलग एग्जिट पोल आने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं. जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो.''

क्या बोले BJP अध्यक्ष सीपी जोशी?
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि ''देश में हर कोई कह रहा है 'अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार.'...पिछले 10 सालों में देश में जो विकास हुआ है वो अभूतपूर्व है... मैं अशोक गहलोत को बताना चाहता हूं कि आपने जालौर से दूसरी बार (अपने बेटे को) लॉन्च किया है और जनता आपको 4 जून को आईना दिखाने जा रही है.''

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग कराई गई. चुनाव के पहले चरण में (19 अप्रैल को) 12 सीटें और दूसरे चरण में (26 अप्रैल को) 13 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्व मतदान संपन्न कराया गया. 

क्या कहते हैं पिछले आंकड़ें?
साल 2019 के आम चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा. उस दौरान बीजेपी का साथ रालोप प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी दिया था. हालांकि, इस बार बेनीवाल इंडिया गठबंधन के साथ हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी को 59.07 प्रतिशत वोट शेयर मिला था. वहीं, कांग्रेस के पास 34.24 प्रतिशत वोट शेयर आया. 

यह भी पढ़ें: ABP Exit Poll: राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन तो क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा में पंच धुना अग्नि तप का आरंभ, नौतपा के प्रकोप को कम करने के लिए 9 दिवसीय तपस्या कर रहे साधु
भीलवाड़ा में पंच धुना अग्नि तप का आरंभ, नौतपा के प्रकोप को कम करने के लिए 9 दिवसीय तपस्या कर रहे साधु
Kota News: कोटा में बंदर का आतंक, पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को काटा, पैर का मांस तक नोचा
कोटा में बंदर का आतंक, पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को काटा, पैर का मांस तक नोचा
NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP ने घेरा, क्या बोली NSUI
NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP ने घेरा, क्या बोली NSUI
Jodhpur News: जोधपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, नए घर में फंदे से लटका मिला शव
जोधपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, नए घर में फंदे से लटका मिला शव

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे अमेरिका तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
PAK के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे US तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
डॉलर के आगे कितनी मजबूत है मलेशिया की करेंसी, यहां भारत के 1000 रुपये कितने होंगे?
डॉलर के आगे कितनी मजबूत है मलेशिया की करेंसी, यहां भारत के 1000 रुपये कितने होंगे?
Embed widget