एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान में 2nd फेज का चुनाव प्रचार खत्म, मैदान में ये बड़े चेहरे, 26 अप्रैल को वोटिंग

Lok Sabha Elections: राजस्थान में दूसरे चरण में टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर-सीकर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ सीट पर वोटिंग होगी.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शोर बुधवार (24 अप्रैल) शाम 6 बजे थम गया. राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है. 24 अप्रैल को प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों के उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों ने पूरा दम लगाया और अपने पक्ष में लोगों से वोट की अपील की.

राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव में टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर-सीकर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

राजस्थान में किस सीट पर कौन आमने सामने

राजस्थान में दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. प्रदेश की कई सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के सुखबीर सिंह मैदान में हैं तो वहीं, इस सीट पर हरीश मीणा को टिकट मिला है. अजमेर सीट पर बीजेपी के भागीरथ चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी से है. इसके अलावा पाली लोकसभा सीट पर बीजेपी के पीपी चौधरी और कांग्रेस के संगीता बेनीवाल के बीच चुनावी जंग है.

जोधपुर और बाड़मेर में किसके बीच चुनावी जंग

वहीं, प्रदेश की जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के बीच मुकाबला है. बाड़मेर लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी हैं तो वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मीदाराम बेनीवाल हैं. इस सीट पर एक अन्य उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी भी चुनाव मैदान में हैं. जालौर लोकसभा सीट पर बीजेपी के लुम्बाराम चौधरी और कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के बीच मुकाबला है. उदयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के मन्नालाल रावत और कांग्रेस के ताराचंद मीणा के बीच चुनावी जंग है.
Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान में 2nd फेज का चुनाव प्रचार खत्म, मैदान में ये बड़े चेहरे, 26 अप्रैल को वोटिंग

चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी और उदयलाल आंजना में मुकाबला

बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव मैदान में हैं जबकि BAP के उम्मीदवार राजकुमार रोत यहां से चुनाव मैदान में खड़े हैं. चित्तौड़गढ़ से बीजेपी उम्मीदवार सीपी जोशी का मुकाबला कांग्रेस के उदयलाल आंजना से है. राजसमंद लोकसभा सीट से बीजेपी ने महिमा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है तो यहां से कांग्रेस ने दामोदर गुर्जर पर दांव खेला है. भीलवाड़ा में बीजेपी के दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी चुनाव मैदान में हैं. 

इसके अलवा कोटा लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ओम बिरला और कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल के बीच चुनावी जंग है. वहीं, झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर बीजेपी के दुष्यंत सिंह और कांग्रेस के उर्मिला जैन मैदान में हैं. बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. इनमें 12 सीटों पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: कैलाश चौधरी ने बाड़मेर में पाकिस्तान का किया जिक्र तो रविंद्र भाटी बोले, 'हार की बौखलाहट है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget