एक्सप्लोरर

कैलाश चौधरी ने बाड़मेर में पाकिस्तान का किया जिक्र तो रविंद्र भाटी बोले, 'हार की बौखलाहट है'

Barmer Lok Sabha Seat: राजस्थान की बाड़मेर सीट पर वोटिंग से पहले जुबानी जंग जारी है. बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने प्रचार के दौरान पाकिस्तान का जिक्र किया. इसको लेकर रविंद्र भाटी ने वार किया है.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट बन चुकी है. मतदान के दिन करीब आते ही बयानबाजी भी तीखी हो चुकी है. बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां वोटरों को लुभाने के लिए पाकिस्तान का जिक्र छेड़ दिया है. 

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की बाड़मेर सीट से बीजेपी जीतती है तो भारत में पटाखे फूटेंगे और अन्य कोई भी जीतता है तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे. 

उन्होंने कहा, ''पूरी टुकड़े-टुकड़े गैंग चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में नहीं आएं.'' उनके इस बयान पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र भाटी ने आड़े हाथों लिया है.

बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी के इस बयान के बाद निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उनपर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह उनकी हार की बौखलाहट है. उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है. जिसके चलते यह लोग ऐसी वैसी बातें कर रहे हैं. 

रविंद्र सिंह भाटी क्या बोले?

भाटी ने आगे कहा, ''जब उनको जरूरत थी. तो रविंद्र भाटी अच्छा था. अब उनके काम का रविंद्र भाटी नहीं है. तो वो खराब हो गया है. मैंने तो उनसे 5 साल में किए गए, उनके कामों की लिस्ट मांगी थी. लेकिन वो उल्टा मुझ पर ही आरोप लगा रहे हैं.''

रविंद्र भाटी ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने मेरे लंदन दौरे को लेकर मुझ पर देशद्रोही का आरोप लगाया था. उस समय मैंने उनको चेलेंज दिया था कि आपके पास सारी एजेंसियां है, मेरी जांच करो दोषी पाया जाता हूं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. नहीं तो आप राजनीति छोड़ देना, इस सवाल का जवाब अभी तक उन्होंने नहीं दिया है.

राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा. इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों ने आज प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी है. बाड़मेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर आए उम्मेदाराम को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो चुकी है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: वोटिंग कम होने से BJP में टेंशन? बाड़मेर सीट पर प्रदेश स्तर के नेताओं ने संभाली कमान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget