एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: 'तुम्हारा प्रधानमंत्री बन नहीं सकता और...', ओम बिरला का कांग्रेस पर तंज

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: कोटा से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. रामगंजमंडी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बाद भी जनसम्पर्क तेज होता जा रहा है. जहां बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी व्यक्तिगत हमलावर हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला ने रामगंजमंडी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है. इस कारण देश में सकारात्मक माहौल तो बना ही है देशवासी गर्व से आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रहे हैं.

‘कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है’
ओम बिरला ने लोगों को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं एक ही बात पूछना चाहता हूं, कि क्या देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मजबूत नेता है. इसपर लोगों ने जवाब दिया नहीं. तो बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि देश ही क्या दुनिया में भी नहीं है, हमें गर्व होता है सबसे लोकप्रिय नेता हमारे पास है."

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा, "क्या कांग्रेस के पास ऐसा कोई नेता है जिसके लिए वो वोट मांग रहे हैं. उनके पास तर्क क्या है. तुम्हारा प्रधानमंत्री बन नहीं सकता, तुम्हारी सरकार बन नहीं सकती."

कोटा लोकसभा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीयों को दंडित करने की मासिकता कि भावना से भारतीय दंड संहिता बनाई, जबकि पीएम मोदी ने न्याय सर्वोपरी की भावना से भारतीय न्याय संहिता को स्थापित किया. इसके अलावा भी न सिर्फ अंग्रेजों के जमाने में बने अनेक कानून समाप्त हुए, बल्कि राजपथ को कर्तव्य पथ बनाया गया, राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन को अमृत उद्यान के रूप में पहचान मिली.

‘राम मंदिर के बाद कृष्ण मंदिर भी मोदी के भाग्य में लिखा हैं’
वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद लोग अब आश्वस्त हैं कि कृष्ण मंदिर का निर्माण भी पीएम मोदी के ही भाग्य में लिखा है. इस कारण जनमानस एक स्वर में कह रहा है कि मोदी ही तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे. पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग बीजेपी के साथ जुड़ा है. कांग्रेस ने सदैव बांटने की राजनीति की जबकि बीजेपी ने समाज को जोड़ने के लिए कार्य किया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: फिर खुला सांवलिया सेठ मंदिर का 'खजाना', पहले ही दिन निकला इतने करोड़ रुपये का चढ़ावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget