एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: सीपी जोशी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, विपक्षी नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बताई ये वजह

Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान बीजेपी के प्रमुख सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपनी पार्टी के नेतृत्व के प्रति अविश्वास है. जबकि उन्हें बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है. इस बीच कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर राजस्थान बीजेपी के प्रमुख सीपी जोशी ने कटाक्ष किया है. उन्होंने विपक्षी नेताओं के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपनी पार्टी के नेतृत्व के प्रति भरोसा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि लोग बीजेपी और पीएम मोदी के नतृत्व पर भरोसा कर रहे हैं.

राजस्थान बीजेपी के प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, ''कांग्रेस नेताओं में अपनी पार्टी के नेतृत्व के प्रति अविश्वास है. जबकि उन्हें बीजेपी और नरेंद्र मोदी के प्रति भरोसा है. यह पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण है कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के लोग अपनी पार्टियां पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रही हैं.''

पीएम मोदी के नेतृत्व पर सभी को भरोसा-सीपी जोशी
 
बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के मेवाड़ में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 19 मार्च को उदयपुर में बीजेपी की क्लस्टर बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजदूगी में रिटायर आरएएस अफसर समेत तीन नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी का मानना है कि पीएम मोदी के बेहतर नेतृत्व की वजह से दूसरी पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

सीपी जोशी और आंजना में टक्कर

राजस्थान में बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सीपी जोशी को मैदान में उतारा है. सीपी जोशी अभी राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. सीपी जोशी की टक्कर कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना से होगी. प्रदेश बीजेपी प्रमुख के तौर पर चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी के कार्यकाल में बीजेपी ने हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. बता दें कि 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव दो चरण में होंगे. राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections: राजसमंद सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर फंसा मामला, जानिए इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget