एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में मंत्री विश्वेंद्र सिंह के इस जवाब पर सदन में लगे जमकर ठहाके, जानें क्या है मामला?

राजस्थान विधानसभा में पिछले कई दिनों से सियासी घमासान जारी है. इस बीच आज मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसा कह डाल कि सदन में जमकर लग गये ठहाके.

राजस्थान विधानसभा में पिछले कई दिनों से घमासान जारी है. कई बार सदन का वॉक आउट हुआ तो कई बार विपक्ष ने हंगामेदार प्रदर्शन किया. लेकिन आज विधानसभा के सदन में अचानक एक रोचक नजारा देखने को मिला. आज सदन में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बयान देते हुए ऐसा कुछ कहा जिसके बाद सदन में हंसी और ठहाके गूंजने लगे और सदन का माहौल ही खुशनुमा हो गया. सबके चेहरे पर मुस्कान के साथ ठहाकों की लहर दौड़ने लगी.

आज विधानसभा में कुम्हेर क्षेत्र से विधायक विश्वेंद्र सिंह ने राणा प्रताप से संबंधित स्थलों के विकास के सवाल पर कहा कि मैं 1 वर्ष की छुट्टी पर गया था. इस पर सदन में ठहाके की गूंज में सदन का माहौल हल्का फुल्का हो गया. दरअसल, आज विधानसभा में डीग-कुम्हेर क्षेत्र से विधायक विश्वेंद्र सिंह ने राणा प्रताप से संबंधित स्थलों के विकास के सवाल पर कहा कि मैं एक वर्ष की छुट्टी पर गया था. इस पर सदन में ठहाका गूंज उठा.

राजस्थान सरकार ने लोगों को दी राहत, एकमुश्त बकाया राशि जमा कराने पर पेयजल उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

जानें मंत्री ने क्यों दिया ये बयान?

धर्म नारायण जोशी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा कि 5 साल में कामकाज और खर्च का ब्यौरा आपने परिशिष्ट में दिया है. इसमें 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में खर्च का कॉलम खाली है इससे आपको विभाग की कार्यशैली समझ आ गई होगी जवाब देते हुए मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हम काम में लगातार गति ला रहे हैं. मैं एक वर्ष की छुट्टी पर गया था. इस पर सदन में सभी विधायक हंस दिए. विश्वेंद्र ने आगे कहा कि विभाग का प्रभार सीएम के पास था. अब वापस आया हूं तो आपके आदेश की पालना होगी.

डीग कुम्हेर क्षेत्र के विधायक विश्वेंद्र सिंह सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माने जाते हैं इससे पहले भी विश्वेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए पिछले वर्ष सचिन पायलट अशोक गहलोत के बीच खेमे बंदी के दौरान विश्वेंद्र सिंह सचिन पायलट के साथ हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सचिन पायलट के खेमे के सभी पद वह नियुक्तियों को रद्द करते हुए नए लोगों को मौका दिया था. 1 साल बाद अब एक बार फिर विश्वेंद्र सिंह को मंत्री बनाया गया है. इस बात को लेकर सदन में अपना पक्ष रखते हुए कहीं ना कहीं इस दर्द को मजाकिया मूड में पेश किया गया है जिस पर सदन का माहौल हल्का-फुल्का हो गया और घाव भी पुनः ताजा हो गए.

राजस्थान विधानसभा में आज पत्रादि, वार्षिक प्रतिवेदन और लेखे सदन की मेज पर रखे जाएंगे. गुरुवार को हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. इसलिए आज की कार्यसूची में लंबित कार्य रखे गए हैं. मंत्री शांति धारीवाल 5 प्रतिवेदन और लेखे सदन की मेज पर रखेंगे. वहीं, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया राजस्थान राज्य भंडार व्यवस्था निगम का 63वां प्रतिवेदन सदन की मेज पर रखेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Election Result 2022: चार राज्यों में BJP की जीत पर वसुंधरा राजे ने जताई खुशी, राजस्थान को लेकर किया बड़ा दावा 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget