एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस किसे बनाएगी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष? इन नेताओं के नाम की है चर्चा

Rajasthan Politics: मध्य प्रदेश में चुनाव हार चुके जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है. वहीं राजस्थान में भी ऐसे नेताओं के नाम की चर्चा है जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान कांग्रेस दे सकती है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में अब सबकी नजरें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर टिकी हैं. कांग्रेस (Congress) भी नाम घोषित करने में अब पशोपेश में पड़ गई है. दिल्ली में इस पर मंथन और चिंतन चल रहा है. यहां के जातीय समीकरण में कांग्रेस के कई नेता फिट बैठ रहे हैं. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम से कांग्रेस एक बड़ा संदेश देना चाहती है.

वहीं गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotsara) की जगह किसी ब्राह्मण या सचिन पायलट (Sachin Pilot) को फिर से कमान देने की भी चर्चा है. लेकिन पेंच यह फंस गया है कि अगर सचिन पायलट को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया तो प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाए . जिस तरीके से मध्य प्रदेश में चुनाव हार चुके जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है उसी तरह से ओसिया से चुनाव हार चुकी दिव्या मदेरणा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दिए जाने पर भी विचार हो रहा है. जिससे महिलाओं और युवाओं में जोश भरा जा सके.

सचिन पायलट के नाम पर इसलिए चर्चा
अगले साल लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में कोई भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए तैयार नहीं हो रहा है. क्योंकि जो परिणाम होगा उसका पूरा असर उसके काम पर दिखेगा. विधानसभा के चुनाव तक वह अपने पद पर भी नहीं रह पाएगा. पिछली बार सचिन पायलट पांच साल से अधिक समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. ऐसे में सचिन पायलट के नाम की चर्चा तेज है. वहीं, दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष पर हरीश चौधरी और राजेंद्र पारीक का नाम चल रहा है. कांग्रेस ब्राह्मण या जाट पर ही मुहर लगाना चाह रही है.

दो फाड़ है कांग्रेस इसलिए नाम घोषणा में देरी- बीजेपी
कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चर्तुवेदी का कहना है कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी. नाम पर दिल्ली में चर्चा हो चुकी है. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि कांग्रेस जैसे पांच साल तक सरकार ठीक से नहीं चला पाई वैसे ही अब नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी एकजुट नहीं है. वहां पर दो फाड़ है. इसलिए नाम आने में देरी हो रही है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में जल्द खुलेगा प्रदेश का पहला स्नैक पार्क, यहां 29 भारतीय और 4 अमेरिकन सांपों को रखा जाएगा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget