एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में जल्द खुलेगा प्रदेश का पहला स्नैक पार्क, यहां 29 भारतीय और 4 अमेरिकन सांपों को रखा जाएगा

Kota News: रेप्टिलियन साइंस के कॉओर्डिनटोर डॉ. विनीत महोबिज ने बताया कि कोटा में स्नेक पार्क की योजना 20 साल फाइलों में रही. राजभवन ने रुचि दिखाई और बजट पारित किया तो अब यह पार्क बनकर तैयार है.

Rajasthan News: दुनियाभर के लोगों को सांपों के नाम से ही डर लगता है और यदि सांप दिख जाए तो होश उड़ जाते हैं, लेकिन राजस्थान के कोटा में इन सांपों को बड़े ही प्यार से रखे जाने की योजना बनाई जा रही है. ऐसे में कोटा में बंदी रोड पर हर्बल पार्क में बना स्नेक पार्क लोगों को खूब आकर्षित करेगा. अभी उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में कोटा को प्रदेश के पहले स्नेक पार्क की सौगात मिल जाएगी. इसकी बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, यहां केवल सीजेडए (सेंट्रल जूह अ‍ॅथोरिटी) से एनओसी का इंतजार किया जा रहा है.

कोटा यूआईटी से जो भी जानकारी मांगी है वह सभी उपलब्ध करा दी गई है. शीघ्र ही यहां सांपों की कई प्रजातियां देखने को मिलेगी. यहां पर्यावरण प्रेमी इनका दीदार कर सकेंगे और यहां रिसर्च भी होगा. पिछले 20 सालों से इस पार्क का इंतजार किया जा रहा था, जो अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है. कोटा में स्नेक पार्क की बिल्डिंग बने एक साल हो गया है. इस काम के लिए 10 करोड़ का बजट पास किया गया था. यूआईटी ने इसके लिए बिल्डिंग बनाने पर 7.42 करोड़ खर्च किए हैं. 9290 वर्ग फीट में दो मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है. ग्राउंड फ्लोर सहित फस्ट फ्लोर पर 6703 वर्गफीट निर्माण किया गया है. 

यहां सांपों पर होगा रिसर्च 
यहां फ्रंट में रिसेप्शन और लाउंज बनाए गए हैं. अंदर की तरफ अलग-अलग स्नेक चैंबर बनाए गए हैं, जिसमें सांपों को उनकी अनुकूलता के अनुसार रखा जाएगा. एक बड़ा एग्जिबिशन हॉल बनाया गया है. विजीटर्स के लिए गैलरी, रिलीफ ऐरिया और कैफेटेरिया भी बनाया गया है. सीजेडए ने यूआईटी ने सांपों की प्रजाति की लिस्ट मांगी थी,  इस पर यूआईटी ने 29 भारतीय और 4 अमेरिकन प्रजाति के सांपों की लिस्ट को भेज दिया है. एनओसी मिलने के साथ ही यहां सांपों को लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. देश विदेश के सांपों को यहां लाया जाएगा. फार्मा के स्टूडेंट्स से लेकर डॉक्टर्स और वन्यजीव कर्मचारी-अधिकारी ट्रेनिंग और रिसर्च भी यहां कर सकेंगे.
 
 इन प्रजातियों के सांपों को यहां रखा जाएगा
भारतीय सांपों की बात करें तो यहां इंडियन कोबरा, कॉमन इंडियन करैत, रसल्लस वाइपर, नोन पॉइजन सांपों में इंडियन पायथन, रेट स्नेक, चेकर्ड कील ब्लैक, बोंज बेक कील स्नेक, ट्रिनकेट स्नेक, केट स्नेक, ब्रांडेड कुकरी, वोल्फ स्नेक, रेड स्पोटेड रॉयल, फोरस्टन केट स्नेक, बेंडेड रेचर सांप रखे जाएंगे जबकी विदेशी प्रजातियों में मेक्सीकन किंग स्नेक, मिल्क स्नेक, कॉर्न स्नेक और बॉल पायथन स्नेक यहां रखे जाएंगे.

20 सालों से हो रहा था प्रयास
रेप्टिलियन साइंस के कॉओर्डिनटोर डॉ. विनीत महोबिज ने बताया कि कोटा में स्नेक पार्क की योजना 20 साल फाइलों में रही. राजभवन ने रुचि दिखाई और बजट पारित किया तो सरकार ने यूआईटी से बूंदी रोड स्थित हबल पार्क में जुलाई 2021 में बिल्डिंग का निर्माण शुरू कराया था. इसे पूरा करने के लिए 30 अप्रैल 2022 को डेडलाइन रखी गई थी. अब बिल्डिंग तो तैयार हो गई है, लेकिन सांप अभी तक नहीं लाए जा सके, लेकिन शीघ्र ही यह शुरू होने जा रहा है. यहां वाइल्ड लाइफ पर काम करने वालों को लाभ होगा वहीं एक नया शोध केन्द्र बनेगा.

ये भी पढ़ें:

Bharatpur News: मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह जिले का पहली बार दौरा करेंगे सीएम भजनलाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget