एक्सप्लोरर

Kota News: कोरोना के बाद बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले! कोटा में एक लाख स्टूडेंटों को दी गई CPR की ट्रेनिंग

Kota CPR Training: कोराना के बाद से हार्टअटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. सही समय पर लोगों को इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है. कोटा में एक लाख विद्यार्थियों को सीपीआर ट्रेनिंग दी गई.

Rajasthan News: भागती दौड़ती जिंदगी, बदलती जीवन शैली, स्वास्थ्य के प्रति लोगों की उदासीनता और डिप्रेशन के कारण कई बीमारियों घर कर रही हैं. कोविड के बाद आ रहे साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों को परेशानी आ रही है. कोराना के बाद से हार्टअटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. सही समय पर लोगों को इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है. 

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कार्डियक अरेस्ट में लोगों की जान बचाने के लिए 10 लाख लोगों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) ट्रेनिंग दी जा रही है. जिसके तहत एक लाख स्टूडेंटों को सीपीआर ट्रेनिंग दी गई. कोटा के वरिष्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल की टीम ने समरस ऑडिटोरियम, डॉ. सिद्धार्थ सेठी की टीम ने सत्यार्थ सभागार एवं डॉ. ब्रम्हप्रकाश त्रिपाठी की टीम ने कुन्हाड़ी स्थित सद्गुण सभागार में यह ट्रेनिंग कराई.

जब दिल धडकना बंद कर दे तो क्या करें?
डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि सीपीआर एक इमरजेंसी जीवन रक्षक प्रोसेस है. इसका उपयोग तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है. कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर से व्यक्ति के बचने की संभावना बढ़ जाती है. जब किसी पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो या बेहोश हो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है. किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर सबसे पहले सीपीआर दिया जाता है. 

सीपीआर के दौरान अपने दोनों हाथों की मदद से एक मिनट में 100 से 120 बार छाती के बीच में जोर से और तेजी से पुश करना होता है. इसके बाद मुंह से सांस देनी होती है. इस प्रोसेस को माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं. इसके लिए उस पीड़ित को पहले किसी ठोस जगह पर लिटाया जाता है. इसके बाद रेस्पिरेशन दिया जाता है.

दिल का दौरा पड़ने पर पहले घंटा गोल्डन आवर
डॉ. सिद्धार्थ सेठी ने बताया दिल का दौरा पड़ने पर पहले घंटा गोल्डन आवर माना जाता है. इस समय मरीज को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है. यह संजीवनी का काम करता है. डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि सीपीआर की तकनीक सभी को आनी चाहिए. सीपीआर की ट्रेनिंग में सबसे अधिक भागीदारी कोचिंग स्टूडेंट्स की रही. 

उन्हें लगातार सीपीआर की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वह अपने प्रोफेशन में आवश्यकता पड़ने पर किसी की जान बचा सकें. नीट की तैयारी करने वाला बच्चा चिकित्सक बनने से पहले ही इस विधा में परिपूर्ण हो जाता है तो जरूरतमंदों की मदद कर सकता है, वहीं अन्य स्टूडेंट भी अपने-अपने क्षेत्र में हार्ट अटैक आने वाले व दुर्घटना के मामलों में सम्बंधित को बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan New Cabinet: राजस्थान में मंत्री पद को लेकर मची होड़, BJP की नई कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget