एक्सप्लोरर

Kota News: ढाई सालों में वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित होंगे कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Rajasthan News: दोनों स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. दोनों स्टेशनों के कायाकल्प पर 300 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा.

Kota News: कोटा (Kota) और डकनिया रेलवे स्टेशन (Dakaniya Railway Station) को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने वाली हैं. दोनों स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है. कोटा जंक्शन 30 महीने और डकनिया तलाब स्टेशन 24 महीने में वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप ले लेगा. 

दोनों स्टेशनों के कायाकल्प पर होंगे 300 करोड़ खर्च
डीआरएम पंकज शर्मा ने कहा कि दोनों स्टेशनों का कार्य अलग-अलग फर्म के संयुक्त उपक्रम करेंगे. इन स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के दोनों स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर बनाने का प्लान तैयार हुआ था. डकनिया तालाब स्टेशन पर 111.18 करोड़ और कोटा जंक्शन के कायाकल्प पर 207.63 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

ऐतिहासिक स्वरूप रहेगा बरकरार
कोटा जंक्शन के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसे अत्याधुनिक लुक दिया जाएगा. यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन और तीन से चार के बीच 36 मीटर चौड़े दो कोनकोर्स बनाए जाएंगे, जो आपस में जुड़े होंगे. इन दोनों कोनकोर्स पर एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था तथा कियोस्क का प्रावधान किया जाएगा. 

वीआईपी रूम और वीआईपी लाउंज का भी होगा प्रावधान 
भीमगंजमंडी की ओर से प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए दो प्रवेश द्वार होंगे. जबकि प्रस्थान के लिए अलग से नया ब्लॉक बनाया जाएगा. इसी ब्लॉक में करीब 3000 वर्गमीटर का आधुनिक वेटिंग हॉल भी बनाया जाएगा, जिसमें वीआईपी रूम और वीआईपी लाउंज का भी प्रावधान किया जाएगा. रेलवे कॉलोनी की ओर के प्लेटफॉर्म नंबर 4 का भी कायाकल्प किया जाएगा और वहां के एंट्री गेट को आकर्षक लुक दिया जाएगा. कोटा जंक्शन पर आवागमन की सुविधा के लिए 8 अतिरिक्त लिफ्ट और 14 अतिरिक्त एस्केलेटर लगाए जाएंगे.

दिव्यांग फ्रेंडली होगा डकनिया स्टेशन  
डकनिया स्टेशन की बात करें तो इस स्टेशन के पुनर्निर्माण में दो नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. यहां बिछने वाली लूप लाइन से न सिर्फ गाड़ियों का ठहराव संभव होगा, बल्कि भविष्य में नई रेल गाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी. वर्तमान प्लेटफॉर्म को 10 से 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. डकनिया स्टेशन पर भी 36 मीटर चौड़ा कोनकोर्स बनाया जाएगा. जिस पर यात्रियों को ठहरने की सुविधा देने के लिए 2 डोरमेंट्री और 6 रिटायरिंग रूम बनाए जाएंगे. यहां भी यात्रियों के लिए 8 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर का प्रावधान किया जाएगा. यह स्टेशन पूरी तरह दिव्यांग-फ्रेंडली होगा.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह की जोधपुर यात्रा की तैयारियों में जुटी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लिया जायजा

Kota News: न्यूयॉर्क के हडसन रिवर फ्रंट से लंबा होगा चंबल रिवर फ्रंट, दूसरे फेज का रोडमैप तैयार, जानिए क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget