एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इस बार पतंग उड़ाने वालों को निराश कर सकता है मौसम, जानिए कबसे बदलेगा

Rajsathan News: जयपुर में मौसम साफ नहीं रहेगा तो मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने वालों पर असर पड़ेगा. हवामहल, जलमहल और रामगंज में पतंगबाजी करने वालों के मौसम साफ न होने से परेशानी हो सकती है.

जयपुर: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) पर पतंग उड़ाने वालों को यह खबर दुखी कर सकती है कि आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. हवाएं नहीं चलेगी. मौसम में आए उतार-चढ़ाव की वजह से गुरुवार से शुक्रवार तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभ है. इसके प्रभाव से 12 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र (Induced cycer) बनने की संभावना है. इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में 12-13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, हालांकि, इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश या मावठ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते फिर से एक बार शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है. हालांकि पिछले दिनों से मौसम में गर्माहट है. जहां एक तरफ जयपुर में 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी है.वहीं एक बार फिर से 15 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना बताई जा रही है.

14 जनवरी से मौसम में आएगा बदलाव

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट होने से राज्य में एक नया शीतलहर का दौर बीकानेर संभाग से शुरू होगा. 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर दर्ज होने की प्रबल संभावना है. इससे लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है. 

पतंगबाजी पर भी पड़ेगा असर

जयपुर में मौसम साफ नहीं रहेगा तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) पर पतंगबाजी करने वालों पर असर पड़ेगा. हवामहल, जलमहल और रामगंज में पतंगबाजी करने वालों के मौसम साफ न होने से परेशानी हो सकती है. नाहरगढ़ और आमेर किले की तरफ मौसम साफ रहने से पतंगबाजी का अलग ही नजारा रहता है. इसबार इसपर मौसम का असर दिख सकता है.

मौसम पर निर्भर करेगा स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 12 से 15 के बाद का मौसम बदलेगा. इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर जगदीश मीणा का कहना है कि शीतलहर की वजह से ये छुट्टियां हो रही हैं. हम पूरी निगरानी रख रहे हैं कि कोई भी स्कूल न खुले. इसके लिए कोई भी शिकायत मिली तो उसपर तुरंत कार्रवाई हो रही है.किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. 14 जनवरी के बाद 15 को रविवार है और 16 को सोमवार है.उस दिन स्कूल खुलेंगे या नहीं, यह मौसम पर निर्भर रहेगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: उदयपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget