एक्सप्लोरर

Jodhpur: जोधपुर में शुरू हुआ 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान, कोरोना से मिला सुरक्षा कवच

राजस्थान के जोधपुर में भी आज से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो गई है. केंद्रों पर टीकाकरण करवानें पहुंचे बच्चे इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए.

Jodhpur Vaccination: होली से पहले देश भर में आज से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. इस वजह से टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ नजर आ रही है. गौरतलब है कि  कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें बच्चों को भी शामिल किया गया है. वहीं आज से राजस्थान के जोधपुर में भी 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू हो गया है. 
 
बच्चे निर्धारित स्थलों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि वर्ष 2010 तक जन्मे 12 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चे निर्धारित स्थलों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं. वहीं 12 से ज्यादा उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए अभिभावक ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.  12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज के मध्य 28 दिन के अंतराल रखा जाएगा.  इस आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण सेे बचाव के लिए को-र्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है.  उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए जिले भर में कुल 24 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं, वही वैक्सीनेशन करवाने के बाद बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं , साथ ही उन्होंने अपने हम उम्र के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की. 

Jodhpur: जोधपुर में शुरू हुआ 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान, कोरोना से मिला सुरक्षा कवच
 
 
बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है.
कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन की मांग काफी समय से चल रही थी. वहीं आज जैसे ही वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई तो केंद्रों पर अपने परिजनों के साथ पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए. गौरतलब है कि बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है.  वहीं बच्चों के लिए चॉकलेट भी दी जा रही है.  छोटे बच्चे वैक्सीन लगाकर अपने आप को सुरक्षित मान रहे हैं. 
 
ये भी पढ़े

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget