एक्सप्लोरर

Rajasthan Mobile Library: पश्चिमी राजस्थान में ऊंट गाड़ी मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत, दूरदराज के गांव ढाणी में लगेगी चौपाल

Rajasthan News: ऊंट गाड़ियों की मोबाइल लाइब्रेरी गांव में पहुंचकर चौपाल लगाकर बच्चों को कई तरह की किताबों के बारे में जानकारी भी दे रही है. यह अभियान रूम टू रीड और जिला प्रशासन की पहल से शुरू हुआ है.

Jodhpur News: पश्चिमी राजस्थान के दूर दराज के गांव ढाणी में रहने वाले बच्चों के लिए ऊंट गाड़ियों पर मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है. इस मोबाइल लाइब्रेरी से दूरदराज गांव ढाणी में रहने वाले बच्चों को काफी फायदा हो रहा है. ऊंट गाड़ी पर मोबाइल लाइब्रेरी को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. मोबाइल लाइब्रेरी की ऊंट गाड़ी को गुब्बारों और फूलों से सजाकर गांव में घुमाया जा रहा है. जिससे बच्चों में इस लाइब्रेरी में मौजूद किताबें पढ़ने को लेकर जागरूकता फैल रही है.

ऊंट गाड़ियों की मोबाइल लाइब्रेरी गांव में पहुंच चौपाल लगाकर बच्चों को कई तरह की किताबों के बारे में जानकारी भी दे रही है. यह अभियान रूम टू रीड और जिला प्रशासन की पहल से शुरू हुआ है. अंतरराष्ट्रीय रीडिंग कैंपेन के तहत इस मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है. मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत के पीछे का कारण दूर दराज गांव ढाणी में रहने वाले बच्चे ऐसे परिवार से आते हैं. जो मोबाइल का खर्च नहीं उठा सकते है. उन सभी बच्चों के लिए मनोरंजन शिक्षा विज्ञान इंग्लिश सहित कई तरह की अलग-अलग जानकारी की किताबें इस मोबाइल लाइब्रेरी में उपलब्ध है. जिससे पढ़ने के लिए बेसब्री से बच्चे इंतजार भी करते हैं.

हिंदी मीडियम स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया गया
राजस्थान में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश में हिंदी मीडियम स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया गया है. साथ ही स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कई नवाचार किया जा रहे हैं. दूरदराज गांव ढाणी में रहने वाले बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी सिलसिले में ‘कैमल कार्ट पुस्तकालय ’ बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ अलग-अलग तरह की किताबों की लाइब्रेरी लेकर गांव ढाणी में पहुंच रही है.

500 के करीब कहानी पुस्तकें उपलब्ध है
रूम टू रीड इंडिया जोधपुर ज़िले में शिक्षित भारत कार्यक्रम (नेशनल इनीशिएटिव फ़ॉर प्रोफ़िशिएन्सी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) की क्षेत्र में काम कर रहा है, यह ‘कैमल कार्ट पुस्तकालय भी इसी दिशा में एक प्रयास है. रूम टू रीड इंडिया देश तथा वैश्विक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने वाला संगठन है, इसी क्रम में रूम टू रीड ने इस ''कैमल कार्ट पुस्तकालय'' चलाया जा रहा है. इस मोबाइल लाइब्रेरी में हिंदी भाषा की 500 के करीब कहानी पुस्तकें उपलब्ध हैं .

पढ़ने-लिखने के प्रति रूचि जगाने के लिए किया जा रहा हैं
यह ‘कैमल कार्ट पुस्तकालय विद्यालयों के बच्चों में पढ़ने-लिखने के प्रति रूचि जगाने एवं पुस्तकों को पढ़ने की आदत बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा हैं. यह चलता फिरता पुस्तकालय एक सप्ताह के लिए लोहावट एवं देचू ब्लॉक के गावं- ढाणीयों एवं स्कूल में जाकर बच्चों को अपनी रूचि की पुस्तके पढ़ने के अवसर दे रहा है. इस अभियान के अंतर्गत सभी स्तर के बच्चों को ‘कैमल कार्ट पुस्तकालय” के पास बैठकर किताबें पढ़ने का अवसर दिया जाएगा. कुछ घंटे एक स्थान पर रुकने के बाद कैमल कार्ट पुस्तकालय अपने अगले स्थान की ओर बढ़ेगा.

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कही ये बातें
संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग जोधपुर भीखाराम प्रजापत ने कहा कि “राजस्थान सरकार प्रदेश में साक्षरता दर को सुधारने का प्रयास कर रही है, इसी क्रम में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा करने के लक्ष्य से रूम टू रीड इंडिया जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर बच्चों को रोचक तथा आयु-सम्यक साहित्य उपलब्ध करवाने हेतु प्रयासरत है. इस दिशा में कैमल कार्ट पुस्तकालय का प्रयोग एक सराहनीय कदम है. ” आस-पास स्थित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक समय-समय पर इन कैमल कार्ट पुस्तकालय जैसी पुस्तकें अपने स्कूल ले जा कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रदान कर सकते हैं. रूम टू रीड एवं शिक्षा विभाग जोधपुर के इस प्रयास से बच्चों में अच्छे साहित्य पढ़ने के प्रति रूचि और आदत बनने से नई शिक्षा निति के उद्देश्यों की पूर्ति में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में ऊंची पहाड़ियों पर आक्रोशित सैकड़ों आदिवासी और पुलिस आमने -सामने, क्या है पूरा मामला?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget