एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुर एम्स के नए डायरेक्टर होंगे डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी, जल्द संभालेंगे पदभार

Jodhpur AIIMS: जोधपुर एम्स में पिछले कुछ वर्षों से अपनी कार्यशैली और विभागों की बुनियादी ढांचे और संकाय में भर्ती का विस्तार किया गया है. जल्द ही डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी पदभार ग्रहण करेंगे.

Rajasthan: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर एम्स के डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी नए डायरेक्टर होंगे. केंद्र सरकार के अंडर सेक्रेटरी रमेश चंद्र झा ने गत 3 फरवरी को इसके आदेश जारी किए थे. इन दिनों डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी यूएसए के दौरे पर हैं. जल्द ही जोधपुर एम्स में पदभार ग्रहण करेंगे. बता दे कि देश के एम्स में दिल्ली एम्स नंबर वन पर है. वही राजस्थान का जोधपुर एम्स दूसरे नंबर पर है. डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी के लिए जोधपुर एम्स को नंबर वन बनाने की चुनौती रहेगी.

जोधपुर एम्स के नए डायरेक्टर गोवर्धन दत्त पुरी पीजीआई चंडीगढ़ से एक साल पहले सेवानिवृत्ति हो चुके है. वह पीजीआई चंडीगढ़ में एनेस्थीसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे रहे थे. अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है. डॉ गोवर्धन दत्त पुरी पीजीआई चंडीगढ़ से सेवानिवृत्ति के बाद 1 साल सेवा वृद्धि के बाद दूसरे साल के लिए अनुमति सरकार से मांगी थी, जो उन्हें नहीं मिला. उनको नए डायरेक्टर आने या 70 साल उम्र पूरी होने में जो पहले हो तब तक निदेशक बनाया गया है.

रोबोटिक सिस्टम प्राप्त करने वाला राजस्थान का पहला संस्थान बना
जोधपुर एम्स पिछले कुछ वर्षों से अपनी कार्यशैली व विभागों की बुनियादी ढांचे और संकाय में भर्ती का विस्तार किया है. जिससे एम्स ने अपनी झोली में ऐसे कार्य जोड़े है. जो पहली बार हुए हैं. यहां 2018 में 28 करोड़ रुपए की लागत से सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम प्राप्त करने वाला राजस्थान का पहला संस्थान बना. पीटीईटी-सिटी स्कैन शुरू करने वाला राजस्थान का पहले सरकारी संस्थान भी था. 

मरीजों में विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है
2021 में कैंसर रोगियों के लिए यह मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला एम्स बना. जोधपुर एम्स ने चिकित्सा प्रौद्योगिकी में संयुक्त कार्यक्रम शुरू करने के लिए आईआईटी जोधपुर के साथ करार किया गया. जोधपुर एम्स के प्रति मरीजों में विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है. 2015 में अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों की औसत संख्या 400 थी लेकिन धीरे-धीरे यह अब 4000 के करीब पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भरतपुर लोकसभा सीट पर राजपरिवार का रहा दबदबा, जानिए 1971 से लेकर अब तक का इतिहास

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget