एक्सप्लोरर

पैर बांधा, दो लड़कों ने पकड़ा और फिर तीसरे ने तलवे पर बरसाई लाठियां...राजस्थान के झुंझुनू में दलित युवक की हत्या

Jhunjhunu Murder Case: राजस्थान के झुंझुनू में दलित युवक की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है. दलित युवक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने शराब माफिया की दुकान से महंगी शराब नहीं खरीदी.

Rajasthan Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनू जिले में शराब माफियाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शराब माफिया एक दलित युवक को उल्टा लटकाकर और लेटाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं. बाद में युवक की मौत हो गई. 

मामला सूरजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र बलौदा गांव का है. यहां शराब माफियाओं ने उन्हीं की दुकान से महंगी शराब नहीं खरीदने पर गांव के दलित युवक रामेश्वर का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा. इससे उसकी मौत हो गई. यह जानकर आपको भी हैरानी होगी कि शराब माफिया ने रामेश्वर की जान महज 20 रुपये की कमाई के लिए ले ली. 

14 मई की है घटना

शराब माफिया से जुड़े बदमाशों ने रामेश्वर का 14 मई को अपहरण किया और फिर गांव की एक खाली हवेली में ले गए. वहां रामेश्वर को रस्सी से बांध कर उल्टा लटका कर लाठी डंडों से पीटा. जब रामेश्वर बेहोश हो गया तो शराब माफियाओं ने उसे घर के सामने फेंक दिया.

शराब माफियाओं के इत आतंक और खौफनाक वारदात में 60 साल की मां के बुढ़ापे का सहारा छीन गया. झुंझुनू पुलिस का दावा है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ चिंटू राजपूत, प्रवीण उर्फ पी के मेघवाल, सुभाष उर्फ़ चिंटू मेघवाल, प्रवीण उर्फ बाबा मेघवाल और सतीश उर्फ सूखा मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है. एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है.

विपक्ष का वार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुन की घटना को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''सूरजगढ़, झुंझुनू में शराब माफिया द्वारा एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या एवं उसका वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान में सरकार और पुलिस के कमजोर होते इकबाल का प्रतीक है.'' 

उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेशभर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं. मीडिया में इमेज मेकिंग में व्यस्त राजस्थान सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले एवं आगे इनकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्य करे.

'यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि...', राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget