एक्सप्लोरर

Rajasthan: मेडिकल छात्रा की अस्पताल में मौत, राजस्थान मे 2 दिन पहले की थी खुदकुशी की कोशिश

Rajasthan News: आत्महत्या का प्रयास करने वालि छात्रा कि मंगलवार को मौत हो गई. उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. छात्रा की पहचान झालावाड़ शहर के हल्दीघाटी रोड निवासी निवेदिता के रूप में हुई.

Rajasthan Medical Student Suicide:  झालावाड़ में अपने घर पर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के दो दिन बाद एमबीबीएस तृतीय वर्ष की एक छात्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार (25 अक्टूबर ) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय छात्रा ने रविवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया था, मंगलवार को उसकी मौत हो गई और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ.

मृतक की पहचान कोलकाता के वर्धमान मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की तृतीय वर्ष की छात्रा निवेदिता के रूप में हुई है. वह झालावाड़ शहर के हल्दीघाटी रोड इलाके में रहती थी. झालावाड़ (नगर) थाने की प्रभारी (एसएचओ) भूरी सिंह ने कहा कि निवेदिता इस महीने की शुरुआत में नवरात्र के लिए झालावाड़ स्थित अपने घर आई थी और उसने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. एसएचओ ने कहा कि इसके बाद उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि निवेदिता को गंभीर हालत में ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया था, हालांकि मंगलवार दोपहर को उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए सीआरपीसी की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत की जांच) के तहत मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया.

 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले मुख्य सचिव को हटाने की बीजेपी ने की मांग, राजेंद्र राठौड़ ने सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget