एक्सप्लोरर

राजस्थान के झालावाड़ में एक और बोरवेल हादसा, 32 फीट नीचे फंसा 5 साल का मासूम प्रह्लाद, रेस्क्यू जारी

Rajasthan Borewell Accident: झालावाड़ में 5 साल का बच्चा 32 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. प्रशासन ने NDRF और SDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि बच्चे को सुरक्षित निकाला जाए.

Jhalawar Borewell Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रविवार (23 फरवरी) को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 5 साल का मासूम प्रह्लाद खेलते समय 32 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा. प्रशासन को जैसे ही घटना की सूचना मिली, बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार राहत कार्य में जुटी हैं.

कैसे हुआ हादसा?
प्रह्लाद दोपहर करीब 1:15 बजे खेत में खेल रहा था. खेत में एक पुराना बोरवेल था, जिसके पास वह एक पत्थर की सिल्ली पर बैठा था. संतुलन बिगड़ने के कारण वह फिसलकर सीधे बोरवेल में जा गिरा. उस समय उसके माता-पिता खेत के दूसरी ओर काम में व्यस्त थे, जिससे वे तुरंत कुछ नहीं कर सके. बच्चे के गिरते ही परिवार में हाहाकार मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया.

बच्चे की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रशासन के मुताबिक, बच्चा लगभग 32 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है और फिलहाल बेहोश है. बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप डाला गया है ताकि उसकी हालत स्थिर बनी रहे. मौके पर मेडिकल टीम भी तैनात की गई है, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बचाव अभियान में चार जेसीबी मशीनों को लगाया गया है, जिनकी मदद से बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा रही है. उप जिलाधिकारी (SDM) छत्रपाल चौधरी ने बताया कि NDRF और SDRF की टीम स्थानीय मशीनों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं.

कैसे खुला रह गया बोरवेल?
प्रह्लाद के पिता कालूलाल ने बताया कि यह बोरवेल दो दिन पहले ही खोदा गया था, लेकिन पानी न निकलने की वजह से इसे बंद करने का फैसला किया गया था. प्रशासन का कहना है कि बोरवेल को भरने की प्रक्रिया चल रही थी, इसलिए यह संभावना कम है कि बच्चा और नीचे गिरा होगा.

बचाव अभियान में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस, प्रशासन और राहत दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक (DSP) जयप्रकाश अटल ने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए. आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं और बच्चे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Jodhpur: 'कांग्रेस वाले इंदिरा गांधी को सम्मान दिलाना नहीं चाहते', मंत्री मदन दिलावर ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फिर गरमाया REET पेपर लीक और गड़बड़ी का मुद्दा, नाराज छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
राजस्थान में फिर गरमाया REET पेपर लीक और गड़बड़ी का मुद्दा, नाराज छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget