एक्सप्लोरर

राजस्थान के जालौर में नदी पार करते समय हादसा, महिला और युवक की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के सांथू गांव में सुकड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी पार कर रही एक महिला और युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई.

राजस्थान के जालौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें नदी में डूबने से एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाएं पानी के साथ बह गईं. जिसे बचाने के लिए एक युवक दौड़ा, लेकिन तेज धारा के साथ बह गया.

घटना में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई. दरअसल, मामला जालौर जिले के सांथू गांव का है, जहां बड़ा हादसा हो गया. सुकड़ी नदी पार करते समय महिला और युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई.

महिला को बचाने गया होकाराम तेज धारा में डूबा

जानकारी के अनुसार, पसिया देवी पत्नी टीलाराम भील और कटुआ पुत्री पोसाराम अपने खेत की ओर जा रही थीं. रास्ते में नदी का पानी पार करने के दौरान अचानक तेज बहाव में बहने लगीं.

पास ही मौजूद छोटाराम पुत्र होकाराम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में वह खुद भी तेज धारा में फंस गया और डूब गया, जिसमें मौके पर ही छोटाराम की मौत हो गई.

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा

घटना के दौरान कटुआ को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वह घायल हो गई. उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही बागरा थाना अधिकारी मोहनलाल गर्ग मौके पर पहुंचे.

उनके साथ सिविल डिफेंस टीम, तहसीलदार बाबू सिंह राजपुरोहित, प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी रमेश देवासी और पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे. दोनों शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया.

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ. मानसून के दौरान अक्सर इस नदी में जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन जाती है, जिससे आसपास के लोगों को खेतों तक जाने में भारी जोखिम उठाना पड़ता है.

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव और जलभराव के दौरान नदी पार करने का प्रयास न करें और पूरी सावधानी बरतें.

Input By : H.L. Bhati
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget