एक्सप्लोरर

Rajasthan: मजदूरी करने वाले आसुराम देवासी कैसे बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी

राजस्थान के जालोर के आसुराम देवासी 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर बनें. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से प्राप्त की है. इतना ही नहीं आगे की पढ़ाई के लिए वे जयपुर गए.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के धोरों की धरती जालोर जिले के रानीवाड़ा के  मेंढक कल्ला गांव के आसुराम देवासी ने सफलता की एक नई कहानी लिखी है. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. जिसके चलते वो  दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखी थी.

नतीजा यह रहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2020 में आसुराम देवासी ने ऑल राजस्थान में 11वीं रैंक प्राप्त की,ओर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए. आसुराम की सफलता और संघर्ष की पूरी कहानी वास्तव में गुदड़ी के लाल की है.

किसी भी क्षेत्र में सफलता हमेशा कठोर और परिश्रम के रास्ते से ही होकर गुजरती हैं. अगर कोई पूरी शिद्दत से इस सफर को पूरा कर ले तो वह मंजिल तक पहुंच जाता है. जिंदगी की तमाम मुश्किलों के बावजूद की गई कड़ी मेहनत से सफलता मिल ही जाती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जालोर के छोटे से गांव में रहने वाले गुदड़ी के लाल  आसुराम देवासी ने. जिसने अपने संजोए सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी. वो रात को घंटो पढ़ाई करते थे. जिसका नतीजा सब के सामने हैं. वो युवाओं के लिए एक उदाहरण पेश कर रहे हैं.

ऐसा रहा संघर्ष से सफलता तक का सफर
आसुराम देवासी एक पशुपालक जाति से आते हैं. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से की. उस दौरान वो माता-पिता के साथ खेती-बाड़ी में भी काम किया करते थे. माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वो सन 2006 में पढ़ाई छोड़कर महाराष्ट्र मजदूरी करने के लिए चलें गए. वहां उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक बहुत ही कम मजदूरी में सेठ साहूकारों के दुकान पर गांठे उठाने काम किया. उसके बाद लगभग साढ़े तीन साल तक तमिलनाडु में सेठ के यहां नौकरी की. बाद में अपने गुरु और भाई के कहने पर उन्होंने फिर से पढ़ाई करने की ठानी.

इसके बाद उन्होंने 2011 में स्वयंपाठी के रूप में 12वीं की परीक्षा पास की. इतना ही नहीं आगे की पढ़ाई के लिए वो जयपुर गए, और परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस इन जयपुर में एडमिशन लिया. वहां पर शानदार तरीके से करके स्नातक स्तर पर टॉप किया, और फिर स्नाकोत्तर के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में एडमिशन ले लिया.

आसूराम देवासी की अब तक की उपलब्धियां 
आसूराम देवासी का राजस्थान अधिनस्थ अकाउंट्स सर्विस में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर चयन हुआ. उन्होंने जालोर कोषाधिकारी कार्यालय में और जसवंतपुरा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर भी कार्य किया. उसी दौरान सांख्यिकी विभाग में संगणक के पद पर भी उनका चयन हुआ, लेकिन उन्होंने वहां जॉइन नहीं किया. फिलहाल वो स्कूल लेक्चरर के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलारी सिरोही में कार्यरत हैं,और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएचडी भी कर रहे हैं.

युवाओं को दी ये सीख 
आसूराम देवासी कहते हैं कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी से जिंदगी में शानदार उपलब्धि हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा युवाओं को सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए, और तथा अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए. युवा स्वयं पर भरोसा कायम रखेंगे तो उनको सफलता अवश्य मिलती है. अपनी सफलता पर उन्होंने कहा मेरी सफलता में माता-पिता, गुरूजनों, बड़े भाई , मेरे राजस्थान विश्वविद्यालय कालेज प्रोफेसर और मेरे छात्रावास के सहपाठियों का विशेष योगदान रहा.

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत गुजरात में कर रहे धुआंधार रैली, राजस्थान तक चढ़ा सियासी पारा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget