एक्सप्लोरर

WATCH: जब जयपुर के एक होटल रूम में अचानक घुस गया तेंदुआ, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

Jaipur News: जयपुर के एक होटल के कमरे में अचानक तेंदुआ घुस गया. होटल प्रबंधन की ओर से वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया था. हालांकि इससे पहले तेंदुए ने होटल रूम के सामान को बिखेर दिया.

Leopard Entered In Hotel Rajasthan: जयपुर के एक होटल रूम में गुरूवार (18 जनवरी) को तेंदुआ घुस गया. इससे होटल में हड़कंप मच गया. ताजा मामले में होटल के एक कमरे में तेंदुआ पाया गया.  जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय चिड़ियाघर की टीम ने उसे बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. होटल प्रबंधन की ओर से वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया था. हालांकि इससे पहले तेंदुए ने होटल रूम के सामान को नष्ट कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे होटल में जंगली जानवर घुस आया. होटल के कर्मचारियों ने वहां मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला और बचाव अधिकारियों को बुलाने से पहले जानवर को एक कमरे में बंद कर दिया. वीडियो में तेंदुए को वीडियो बना रहे शख्स की ओर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. तेंदुए ने कमरे में सामान भी बिखेर दिया.

होटल खाली करवाया गया
तेंदुआ एक स्टाफ रूम में घुस जाने की शूचना के बाद पर्यटकों ने होटल खाली कर दिया. तेंदुए को आगे बढ़ने से रोकते हुए लोगों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया. तेंदुए ने फुर्ती दिखाते हुए कमरे में सामान बिखेर दिया. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सफलतापूर्वक ट्रैंकुलाइज किया, जिससे होटल स्टाफ और मेहमानों को राहत मिली.

किसी पर नहीं किया हमला 
होटल के प्रवक्ता ने बताया कि तेंदुआ सुबह होटल के प्रवेश द्वार से स्टाफ के कमरे जा घुसा. उन्होंने कहा कि तेंदुआ डरा हुआ प्रतीत हो रहा था और उसने किसी पर हमला नहीं किया. प्रवक्ता के मुताबिक जिस कमरे में वह घुसा उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था. वन विभाग के बस्सी रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि वयस्क नर तेंदुआ सुबह जंगल से घूमता हुआ होटल में घुस गया और कर्मचारियों के कमरे में पहुंच गया. उन्होंने बताया कि वन विभाग और जयपुर चिड़ियाघर की टीम ने उसे बेहोश कर सुरक्षित पकड लिया और उसे प्राथमिक उपचार के बाद फिर से जंगल में छोड़ दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: OBC आरक्षण को लेकर जाट समाज ने दी चेतावनी, कहा- 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget