एक्सप्लोरर

'अगर भगवान या ईश्वर होता तो भारत को...', राजस्थान के IPS किशन सहाय मीणा का विवादित पोस्ट

IPS Kishan Sahay News: आईपीएस किशन सहाय मीणा ने लिखा कि धार्मिक अंधविश्वासों जैसे भगवान, अल्लाह, देवी-देवता, भूत-प्रेत आदि का सिर्फ एक प्रकार से नहीं बल्कि बहुत प्रकार से खण्डन किया जा सकता है.

IPS Kishan Sahay Meena Controversial Post: आईपीएस किशन सहाय मीणा ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली है. उन्होंने सोशल साइट फेसबुक के अपने पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए ईश्वर, भगवान, गॉड, वाहेगुरु या अल्लाह को मनगढ़ंत बताया है. उन्होंने कहा है कि भगवान या अल्लाह होते तो वो भारतीय को गुलाम नहीं बनने देते.

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "धार्मिक अंधविश्वासों जैसे भगवान, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु, फरिश्ते, देवी-देवता, स्वर्ग-नरक, जन्नत-जहन्नुम, जिन्न, भूत-प्रेत, डाकण आदि का सिर्फ एक प्रकार से नहीं बल्कि बहुत प्रकार से खण्डन किया जा सकता है क्योंकि ये हैं ही नहीं, सिर्फ कल्पना मात्र और मनगढ़ंत हैं."

'भगवान होते तो भारतीय अंग्रेजों का गुलाम नहीं होते'

आईपीएस किशन सहाय मीणा ने आगे लिखा, ''अगर भगवान या ईश्वर होता तो भारत को अरबों, तुर्कों, मुगलों आदि का गुलाम होने से बचा लेता लेकिन हमनें इसलिए गुलामी झेली क्योंकि भगवान ने हमारी रक्षा नहीं की. अगर भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु होता तो हम भारतीयों को अंग्रेजों का गुलाम नहीं बनने देता.''

'भगवान या ईश्वर पर अल्लाह भारी पड़ गया'

पुलिस अधिकारी मीणा ने ये भी कहा, ''या तो हम माने कि भगवान या ईश्वर पर अल्लाह भारी पड़ गया इसलिए अरबों, तुर्कों, मुगलों ने हमें गुलाम रखा था और भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु पर गॉड भारी पड़ गया था इसलिए अंग्रेजों के गुलाम हो गए थे अगर ऐसा नहीं मानते हो तो भारत की हजारों साल की गुलामी भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु का खंडन करती है. जब भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु नहीं हैं तो गॉड भी नहीं हो सकता.''

भगवान या अल्लाह का कोई अस्तित्व नहीं- IPS किशन

उन्होंने आगे कहा, ''अरबों, तुर्कों, मुगलों, अंग्रेजों की जीत हथियारों, संगठन शक्ति और रणनीति की वजह से हुई थी. साथ ही साथ यहां के लोग द्वेषपूर्ण जातिप्रथा में बंटे हुए थे, आदिम हथियारों से ही लड़ते थे, उनकी विजय अल्लाह या गॉड की वजह से नहीं हुई क्योंकि भगवान, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु सिर्फ कल्पना मात्र और मनगढ़ंत हैं, हकीकत में इनका न अस्तित्व है न इनका कोई प्रभाव है."

ये भी पढ़ें:

Ajmer: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR, PM मोदी से की गई ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget