एक्सप्लोरर

Rajasthan IPS Transfer: राजस्‍थान में नौ आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, संजय अग्रवाल बने एडीजी इंटेलिजेंस

Rajasthan IPS Transfer News: आईपीएस अधिकारी संजय अग्रवाल को एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है. संजय अग्रवाल जयपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. इस तबादले को बड़ा माना जा रहा है.

Rajasthan: राजस्थान में पुलिस अधिकारियों के तबादले की शुरुआत हो गई है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma) ने एडीजी रैंक के नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किये हैं. इनमें दो पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस तबादले को बड़ा माना जा रहा है. इसमें आनंद श्रीवास्तव को भी प्रमुख भूमिका में रखा गया है. एटीएस और एसओजी में भी बदलाव किया गया है. 

संजय अग्रवाल, आनंद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार नर्जरी, विशाल बंसल, विजय कुमार सिंह, एस सेंगथिर, रुपिंदर सिंघ, भूपेंद्र साहू और बीएल मीणा को इधर से उधर किया गया है. संजय अग्रवाल को एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है. संजय अग्रवाल जयपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. इनके नाम की चर्चा जयपुर के पुलिस कमिश्नर के लिए भी चल रही थी. अब इनके इंटेलिजेंस में जाने के बाद जयपुर के पुलिस कमिश्नर के रूप में बीजू जार्ज जोसेफ का नाम फाइनल माना जा रहा है. 

एसपी रैंक के अधिकारियों की आएगी लिस्ट

आनंद कुमार श्रीवास्तव को आर्म्ड बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है. संजीव कुमार नर्जरी को कार्मिक की पोस्टिंग दी गई है. विशाल बंसल को कानून और व्यवस्था का एडीजी बनाया गया है. विजय कुमार सिंह को एटीएस और एसजीओ की जिम्मेदारी दी गई है. एस सेंगथिर को पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है. रुपिंदर सिंह को एडीजी जेल बनाया गया है. भूपेंद्र साहू को तकनीकी सेवाएं और बीएल मीणा को कम्युनिटी पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों का कहना है कि अब एडीजी रैंक के अधिकारियों के तबादले के बाद एसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला होगा. इसकी जल्द लिस्ट जारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: लॉरेन्स गैंग से लेकर लखविंदर के गुर्गों को सप्लाई करता था हथियार, अब राजस्थान पुलिस ने दबोचा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget