एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कौन हैं IPS पंकज चौधरी? जानिए क्यों CM गहलोत से मांग रहे थे 5 मिनट की मुलाकात का समय

Rajasthan: IPS पंकज चौधरी ने कहा मैं दोबारा आईपीएस सर्विस में लौट आया था इसलिए सीएम से मिलना चाहता था. मुख्यमंत्री हमारे बॉस और मुखिया होते हैं, उनसे मिलना मेरा अधिकार है.

IPS Pankaj Chowdhary: राजस्थान के सबसे चर्चित 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी (IPS PANKAJ CHOUDHARY) की वो बातें जो अभी तक कहीं नहीं सुनी होंगी. क्यों पंकज हमेशा में चर्चा में रहते हैं? आखिर उन्होंने पिछले महीने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए पांच मिनट का समय क्यों मांगा था? दरअसल, पंकज चौधरी का कहना है कि "मैं दोबारा आईपीएस सर्विस में लौट आया था इसलिए सीएम से मिलना चाहता था. मुख्यमंत्री हमारे बॉस और मुखिया होते हैं, उनसे मिलना मेरा अधिकार है. इसलिए सीएम से समय मांगा था, कई बार प्रयास करने पर जब समय नहीं मिला तो चिट्ठी लिखनी पड़ी. इसके बाद भी सीएम से मिलने का समय नहीं मिला तो इसका कोई मलाल नहीं है." 

राजनीति में जाने की बड़ी वजह
दरअसल, 2019 में मुझे नौकरी से हटा दिया गया था. नौकरी जाने के बाद या तो मैं टूटकर इस रास्ते से हट जाता या लड़ता, तो मैंने खाली बैठने की तुलना में काम को बेहतर समझा. पंकज चौधरी का कहना है कि जब नौकरी से हटा दिया गया तो मैंने हार नहीं मानी. जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के लोगों ने मुझे चुनाव के लिए प्रेरित किया, इसलिए उस रास्ते पर गया. जैसलमेर-बाड़मेर दोनों मेरी कर्मस्थली रही है. इसलिए वहीं से चुनाव लड़ना चाहता था. वहां मैदान में उतर भी गया, लेकिन कुछ कारणों से मैं चुनाव नहीं लड़ पाया. चुनाव के लिए मेरी कोई तैयारी नहीं थी, न ही मुझे राजनीति करनी है. मेरी पहली प्राथमिकता बेहतर पुलिस सर्विस है. इसलिए पुलिस सर्विस ही करूंगा. आईपीएस बनना मेरा सपना था. इसलिए इसी में काम करना है.

पुलिस का चेहरा बेहतर हो
पंकज का कहना है कि मैं पूर्वांचल से आता हूं. वहां पर क्राइम को करीब से देखा है. पुलिस की कार्यशैली कैसे और बेहतर रहे इसके लिए हमेशा काम करने की इच्छा थी. मुझे आईपीएस ही बनने का मन था जो मैंने किया. सरफरोश मूवी देखने के बाद मन पूरी तरह से पुलिस में जाने को किया. लगा कि आईपीएस अधिकारी बनके कुछ बेहतर कर पाऊंगा. समाज की सेवा करना है, पुलिस के चेहरे को बदलना है, नौकरी नहीं बल्कि समाज में बदलाव और बेहतर करने की तमन्ना यहां खींच लाई. पुलिस में अच्छे अधिकारियों को सामने लाना चाहिए, जो भ्रष्ट हैं उन्हें दण्डित करना चाहिए. इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है.

रिकॉर्ड नहीं काम बेहतर करना है
पंकज का कहना है कि रिकॉर्ड बनाने के लिए नौकरी नहीं करता हूं. मैं नए अधिकारियों के लिए यही संदेश देना चाहता हूं कि कम समय में बेहतर कार्य करके समाज को नई दिशा दीजिए न कि लंबी नौकरी करके समय काटिए. बड़ी नौकरी मायने नहीं रखती बल्कि उस नौकरी का इम्पैक्ट ज्यादा मायने रखता ह. थानों की पुलिस को और बेहतर करना होगा. पुलिस को लोगों का मित्र बनाना चाहिए. साथ ही पुलिस को भी थोड़ा बेहतर माहौल मिले, जिससे वो बेहतर काम कर पाएं.

Indian Railway News: साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी जाने वालों को रेलवे ने दी सौगात, इतनी गाड़ियों के फेरे बढ़ाए

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget