एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सोलर पैनल की सफाई के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, IIT जोधपुर के वैज्ञानिकों ने निकाला यह खोज

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने सेल्फ-क्लीनिंग कोटिंग की खोज की है. इस कोटिंग से सोलर की सफाई खुद से हो जाएगी. इसके लिए अधिक पैसा भी नहीं खर्च करना होगा.

Jodhpur News: पूरी दुनिया में बिजली के संकट से बचने के लिए सोलर पैनल से बिजली उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है. सोलर पैनल से बिजली उत्पादन के दौरान आने वाली सबसे बड़ी समस्या प्लेटो की क्लीनिंग का खर्च बना हुआ है. इस समस्या को लेकर आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने सोलर पैनल की सतहओं की सफाई के लिए एक कोटिंग टेक्नोलॉजी का विकास किया है. यह कोटिंग पारदेसी स्केलेबल टिकाऊ वस्तु पर हाइड्रोलिक है. यह सोलर पैनल पर धूल जमना कम करता हैं और बहुत कम पानी से अपने आप साफ होने की सुविधा देता है. इन्हें सोलर पैनल निर्माण संयंत्रों के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है. 

इस कोटिंग से सोलर पैनल की बिजली उत्पादन क्षमता बरकरार रहती हैं. पश्चिमी राजस्थान में अधिकतर सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है. इन क्षेत्रों में चलने वाली आंधी और तेज हवाओं के कारण डस्ट सोलर पैनल पर जम जाती है. इस कारण बिजली उत्पादन क्षमता कम हो जाती है. सोलर कंपनियों ने अधिकतम बिजली उत्पादन लेने के लिए इस चैनल को लगातार साफ करना पड़ता है. यह काफी महंगा पड़ रहा था, क्योंकि पैनल को साफ करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन इस टेक्नोलॉज के बाद उनका काम काफी आसान हो जाएगा.  इस सेल्फ-क्लीनिंग कोटिंग को प्रमुख अन्वेषक, डॉ. रवि के.आर., एसोसिएट प्रोफेसर और हेड, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी जोधपुर और टीम के सदस्यों मेइग्ननमूर्ति जी, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और मोहित सिंह, रिसर्च स्कॉलर और प्राइम मिनिस्टर रिसर्च की ओर विकसित किया गया है.

खर्च कम करने के लिए तैयार किया गया सेल्फ-क्लीनिंग कोटिंग
सोलर पैनल उद्योगों का दावा है कि ये पैनल 20 से 25 वर्षों तक अपनी 80 से 90 प्रतिशत क्षमता से काम कर सकते हैं. हालांकि हम सभी यह जानते हैं कि सोलर पैनलों पर धूल और मिट्टी जमा होने से उनका काम प्रभावित होता है. इस वजह से चंद महीनों में धूल जमा होने के कारण सोलर पैनल अपनी क्षमता शुरुआती क्षमता से 10 से 40 प्रतिशत तक खो देते हैं. यह निर्भर करता है कि सौर ऊर्जा संयंत्र कहां है और वहां जलवायु कैसी है. सोलर पैनल साफ करने की प्रचलित विधियां महंगी और अधिक कारगर नहीं हैं. इस तरह सोलर पैनल के उपयोग में कई व्यावहारिक समस्याएं और पैनल की खराबी को ठीक करना कठिन होता है. आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने इस वास्तविक समस्या से प्रेरणा ली और सुपर हाइड्रोफोबिक सामग्री का उपयोग कर सेल्फ-क्लीनिंग कोटिंग का विकास किया.

क्या कहा एसोएिट प्रोफेसर डॉ रवि के ?

मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग के हैड और एसोएिट प्रोफेसर डॉ रवि के अनुसार 'इस प्रौद्योगिकी को वास्तविक उपयोग में शामिल करने के लिए शिक्षाविदों और उद्योग जगत की भूमिका महत्वपूर्ण है. शिक्षा और उद्योग जगत का संबंध केवल प्रौद्योगिकी देने-लेने का नहीं है, बल्कि परस्पर संवाद, सहयोग और भागीदारी के साथ एक-दूसरे के काम और योगदान को महत्व देना भी है. इसलिए हमारी शोध टीम चाहती है कि उद्योग के साथ मिलकर काम करते हुए पीवी मार्केट में इस आसान कोटिंग प्रौद्योगिकी को पेश करे और व्यापक लाभ के लक्ष्य से बड़े पैमाने पर उत्पादन करे.

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में देश के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे शुष्क और अर्ध-शुष्क रेगिस्तानी, तटीय क्षेत्रों और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह अध्ययन हो कि, सेल्फ-क्लीनिंग कोटिंग कितना टिकाऊ है. शोधकर्ता कोटिंग के अन्य विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं, ताकि उपयोग के दौरान किसी नुकसान का निदान करना भी आसान हो. आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ता सोलर पैनल पर धूल-मिट्टी जमा होने से सौर ताप के उपयोग में आई कमी कम करने पर भी काम करेंगे.

Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने कलेक्टर को निकाला बाहर तो केंद्रीय मंत्री का फूटा गुस्सा, कही ये बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget