एक्सप्लोरर

राजस्थान में हीटवेव का तांडव, प्रचंड गर्मी ने ली 9 लोगों की जान, बाड़मेर में 49 के करीब पहुंचा पारा

Rajasthan Heatwave News: राजस्थान में गुरुवार को गर्मी की वजह से अलग-अलग जगहों से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. स्थानीय लोगों और डॉक्टरों के अनुसार सभी की मौत गर्मी के कारण हुई है.

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 के पार पहुंच चुका है. इसके साथ ही अब हीट स्ट्रोक की वजह से लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही है. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण नौ लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजस्थान का सबसे गर्म शहर बाड़मेर रहा.यहां तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि चूरू में अधिकतम तापमान 47.4, फलोदी में 47.8 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया.

बता दें गुरुवार को अलवर में दो, जालौर में तीन, बालोतरा में तीन और जैसलमेर में एक लोग की गर्मी की वजह से मौत की खबर सामने आई है. स्थानीय लोग और डॉक्टर के अनुसार सभी की मौत गर्मी के कारण हुई है. हालांकि इनमें से कई मौतों के मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर के तापमान में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक और भीषण गर्मी से निपटने के हर जरूरी इंतजाम कर दिए हैं, लेकिन बाड़मेर शहर सहित ग्रामीण के इलाकों में भीषण गर्मी की वजह आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. 

प्रदेश में 9 लोगों की मौत
गुरुवार को अलवर शहर के बस स्टैंड पर दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. वहीं अलवर में भी अचानक एक व्यक्ति को गर्मी के चलते सिरदर्द हुआ और उल्टियां होने लगी. इसके बाद उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं गुरुवार शाम जैसलमेर से भयंकर गर्मी के कारण एक अधेड़ की मौत की खबर सामने आई है.

बताया जा रहा है कि बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में कार्यरत दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया. जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे के जोधपुर रेफर किया गया है. वहीं बालोतरा में ही दो लोगों की और मौत की खबर बताई जा रही है.

जालोर में भीषण गर्मी की वजह गुरुवार को तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई.  तीनों गर्मी से बेहोश हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इनमें से एक महिला और दो बुजुर्गों शामिल है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अभी जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ सकता है. जबकि कोटा भरतपुर, जयपुर अजमेर संभाग में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है. 

ये भी पढ़ें: WATCH: बैतूल के रिसॉर्ट में रेव पार्टी, डीजे पर थिरक रहे थे कदम, पुलिस रेड में 45 युवक-युवती गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget