एक्सप्लोरर

राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर, इस शहर में 48 डिग्री पहुंचा पारा, जानें कब होगी बारिश?

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में लोगों को प्रचंड गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है.

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने लगभग पूरे राजस्थान को झुलसा दिया है. प्रदेश के सरहदी जिले गंगानगर में बुधवार (11 जून) को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यही नहीं मौसम विभाग ने राज्य में तापमान और बढ़ने का अनुमान जताते हुए भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (11 जून) को दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां लगातार चौथे दिन पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान चूरू और फलोदी में 45.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.7 डिग्री, बीकानेर में 45.1 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, बाड़मेर में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.7 डिग्री, जोधपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. राजस्थान में हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़ दें तो ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है.

प्रचंड गर्मी से राहत नहीं
प्रदेश में लोगों को प्रचंड गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने और बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में 11-13 जून अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहने, भीषण लू चलने का अनुमान है.

इन जिलों में बारिश का अनुमान
इसी तरह जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस रहेगा और लू चलेगी. हालांकि कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने और आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होने की उम्मीद है. जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद बादल गरजने, आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget