एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पर्यटन विकास पर इस साल 1000 करोड़ खर्च करेगी राजस्थान सरकार, बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

Rajasthan Tourism: पर्यटन विकास के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पेशल टूरिज्म जोन बनाए जाएंगे. राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है.

Rajasthan Tourism: राजस्थान में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस साल 1000 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया है. सरकार की मंशा है कि पर्यटन विकास को बढ़ावा मिले, जिससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें. इसी को लेकर पर्यटन विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री निवास पर पर्यटन बैठक का आयोजन किया गया. राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देना राजस्थान सरकार की प्राथमिकता है, जिसके चलते वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है.

 पर्यटन के विकास से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
राजस्थान सरकार चाहती है राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिले. इसलिए राजस्थान सरकार पर्यटन विकास पर 1000 करोड़ रुपए खर्च करेगी. पर्यटकों का जैसा स्वागत राजस्थान में होता है, ऐसा शायद ही किसी अन्य राज्य में होता हो. यही परंपरा बनी रहे इसके लिए प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ‘स्पेशल टूरिज्म जोन‘ बनाने के लिए योजना पर काम होगा. इससे पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित हो पाएंगी. ऐसे स्थानों को पर्यटन विशेषज्ञों से चिन्हित कराकर उनका निरीक्षण कराया जाएगा, इसके लिए अलग-अलग विषयों पर सेमिनार, फेस्टिवलों का आयोजन किया जाएगा.

राजस्थान को ब्रांड के रूप में मिलेगी पहचान

राजस्थान की एक ब्रांड के रूप में पहचान बनाने के लिए खास अभियान भी चलाया जाएगा. यह अभियान राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की न केवल व्यापक ब्राण्डिंग करेगा बल्कि इस ब्रांडिंग से राजस्थान पर्यटन को नई पहचान मिलेगी. यही नहीं इससे उद्योगों को भी बढ़ावा भी मिलेगा. इस मौके पर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि राजस्थान जैसी लोकेशन देश में और कही भी नहीं है.


22 से 24 जुलाई तक  होगा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट  का आयोजन

बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री ए. राठौड़ ने कहा है कि 22 से 24 जुलाई तक जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा, इसमें देशभर से टूर ट्रेवल ऑपरेर्ट्स, फिल्म निर्माता-निर्देशक, कलाकार सहित पर्यटन से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है. राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में 10 मुख्य नए त्योहारों को शामिल किया जा रहा है, जिनमें इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल, इंटरनेशनल हॉट एयर फेस्टिवल पुष्कर-आमेर, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जयपुर, सांभर फेस्टिवल, फेस्टिवल एट बूंदी स्टेपवैल्स, इंटरनेशनल काईट फेस्टिवल, कोटा रिवर क्रूज फेस्टिवल, जहान-ए-खुसरो, इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल, फेस्टिवल्स फॉर डेस्टिनेशन डवलमेंट (शेखावटी एवं भरतपुर) शामिल हैं. यह त्यौहार पर्यटन कैलेंडर में शामिल किए जाएंगे.

बैठक में ये गणमान्य रहे उपस्थित

इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा, निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Police Admit Card: राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा विभाग की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Electricity Crisis: भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में गहराया बिजली संकट, इस थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget