एक्सप्लोरर

Sweeper Recruitment in Rajasthan: राजस्थान में होंगी 13184 सफाईकर्मियों की भर्ती, जानें क्या चाहिए योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी

Rajeshthan News: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आवेदन करने  के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु  एक जनवरी 2024 तक 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए.

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 को लेकर राज्य सरकार ने 13 हजार 184 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है. राजस्थान राज्य के आठवीं पास महिला, पुरुष अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकेंगे. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपनी बजट घोषणा 2023 में नगर निगम के तहत कुल 13 हजार 184 रिक्त पदों पर सफाई कर्मचारी संविदा भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की थी. नगर निकाय की ओर से गठित चयन समिति साक्षात्कार के जरिए भर्ती करेगी.

साक्षात्कार और प्रायोगिक परीक्षा के जरिए सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए 20 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है. सफाई कर्मचारी पद हेतु योग्यता, रिक्त पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क एवं निकायवार पदों का विवरण और अन्य विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है. उक्त पदों हेतु अनुभव, आयु सीमा व अन्य विवरण निम्नानुसार है.

क्या हैं जरूरी योग्यताएं
एक साल का राज्य सरकार के किसी भी विभाग, स्ववित्तपोषित संस्था, अर्धसरकारी संस्थान, संवेदक या प्लेसमेंट एजेंसी के पास 1 साल तक कार्य करने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी. निकाय की ओर से गठित चयन समिति के साक्षात्कार के द्वारा होगी भर्ती, साक्षात्कार और प्रायोगिक परीक्षा के जरिए सफाई कर्मियों की भर्ती होगी. 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आवेदन करने  के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु  एक जनवरी 2024 तक 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए.

राजस्थान सफाई कर्मचारी वैकेंसी 2023 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14 हजार रुपये से  28 हजार 700 का मासिक वेतनमान मिलेगा. इसके साथ ही  अतिरिक्त वेतन भत्ते और सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी.

राजस्थान सफाईकर्मी भर्ती 2023 पूरे राजस्थान राज्य के जिलों में आयोजित कराई जाएगी. इसका विवरण इस प्रकार है-झुंझुनू, करौली, जालौर, कोटा,  टोंक, नागौर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, चित्तौड़गढ़, अलवर, अजमेर, बारां, धौलपुर, बूंदी, बीकानेर, बाड़मेर, भरतपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, दौसा, चूरु, जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ आदि जिलों में होगी.

कौन कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी

  • उम्मीदवार का आयु प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक द्वारा एक ही नगरीय निकाय में एक ही  आवेदन पत्र जमा करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में अनु प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा
  • मूल चरित्र प्रमाण पत्र 6 माह से पुराना ना हो जिसमें दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हों.ये दोनों व्यक्ति उम्मीदवार के रिश्तेदार नहीं होने चाहिए.
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी SC-ST, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ओबीसी प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
  • विवाहित होने पर विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
  • विधवा होने की स्थिति में पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
  • आरक्षण अथवा आयु में छूट है तो संबंधित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति

ये भी पढ़ें

Rajasthan Free Electricity: 100 यूनिट फ्री बिजली योजना से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट, ऐसे लाभ उठा सकते हैं आप, जान लें नियम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget